Bhai Dooj
✕

कमलनाथ का 'कमल' पर प्रहार, बोफोर्स की छोड़िए, अब राफेल की बात करें...

Webdunia
बुधवार, 29 अगस्त 2018 (13:23 IST)
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि जल्द ही 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हम तय कर देंगे। साथ ही अन्य पार्टियों से गठबंधन को लेकर कहा कि हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं। खासकर उन सभी को साथ लेकर चल रहे हैं जो दबाए गए हैं।
 
 
एक प्रश्न के जवाब में राफेल और बोफोर्स की तुलना पर कमलनाथ का कहना है कि बोफोर्स अब पुरानी बात हो गई, बोफोर्स की तारीफ तो सेना भी कर चुकी है। आप तो अब राफेल की बात करें। हमारा तो एक ही सवाल है कि कितने में खरीदा, आप बता दीजिए नहीं तो हमारी सरकार आने पर हम पता कर लेंगे।
 
अमेरिका से बेहतर सड़क का दावा करने वाले शिवराजसिंह के रथ फंसने पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि देखिए, ये प्रदेश की अमेरिका से बेहतर सड़कें हैं।
 
 
एक अन्य सवाल के जवाब में राजीव जी को फादर ऑफ मॉब लिंचिंग के आरोप पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताना चाहिए, आलोचना हम भी कर सकते हैं। व्यापम और एमपीपीएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार का जो भी पन्ना पलटिए, वहां घोटाला मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख