dharma sangrah

कैलाश विजयवर्गीय का मनमोहन पर बड़ा हमला, सोनिया, राहुल के रिमोट कंट्रोल से चलते थे

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (14:32 IST)
इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को उन पर निशाना साधा। 
 
विजयवर्गीय ने कहा, 'मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सरीखे कांग्रेस नेताओं के रिमोट कंट्रोल से चलते थे।' 
 
उन्होंने कोयला और दूरसंचार समेत विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल में सामने आए घोटालों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बतौर प्रधानमंत्री, मनमोहन उन्हीं मामलों में निर्णय लेते थे, जिनमें कुछ लोगों को बेजा आर्थिक फायदा होने की गुंजाइश होती थी। उनके प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश में कुल 11 लाख करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया गया था।
 
भाजपा महासचिव ने सवाल किया कि मनमोहन जवाब दें कि क्या वह प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान कुछ लोगों के अनुचित दबाव में थे?
 
विजयवर्गीय ने कहा, 'मनमोहन मूलतः अर्थशास्त्री हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब हो गई थी। मनमोहन सरकार में महंगाई और राजकोषीय घाटा बढ़ गया था, जबकि बुनियादी ढांचे के लिए सरकारी निवेश में गिरावट दर्ज की गई थी।' 
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की हालिया घोषणा के बारे में पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने कहा कि स्वराज ने हालांकि अपने किडनी प्रत्यारोपण के बाद उभरे स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। लेकिन भाजपा उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश देती है, तो उन्हें इसका पालन करना होगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

नवीनतम

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

अगला लेख