Hanuman Chalisa

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से दूर रहेंगे दिग्विजयसिंह, आखिर ऐसा क्या हो गया...

Webdunia
सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (11:53 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे में शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि आज 29 अक्टूबर को राहुल इंदौर में रोड शो करने जा रहे हैं। 
 
 
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें खास काम सौंपा है, इसलिए वे इंदौर नहीं आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया वह खास काम क्या है, जिसके चलते उन्होंने इंदौर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर राहुल के दौरे से दूरी बना ली।
 
 
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े प्रचार से जुड़े पोस्टरों में भी दिग्विजय कम ही नजर आ रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस की रणनीति का ही हिस्सा है।
 
 
राहुल गांधी का इंदौर दौरा शाम 6 बजे इंदौर के बड़े गणपति के दर्शन के बाद शुरू होगा। इसके बाद वे रोड शो करेंगे। इस बीच, राहुल गांधी ने महाकाल नगरी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे उज्जैन में सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद झाबुआ में भी राहुल की सभा होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख