Publish Date: Mon, 29 Oct 2018 (11:53 IST)
Updated Date: Mon, 29 Oct 2018 (19:24 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे में शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि आज 29 अक्टूबर को राहुल इंदौर में रोड शो करने जा रहे हैं।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें खास काम सौंपा है, इसलिए वे इंदौर नहीं आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया वह खास काम क्या है, जिसके चलते उन्होंने इंदौर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर राहुल के दौरे से दूरी बना ली।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े प्रचार से जुड़े पोस्टरों में भी दिग्विजय कम ही नजर आ रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस की रणनीति का ही हिस्सा है।
राहुल गांधी का इंदौर दौरा शाम 6 बजे इंदौर के बड़े गणपति के दर्शन के बाद शुरू होगा। इसके बाद वे रोड शो करेंगे। इस बीच, राहुल गांधी ने महाकाल नगरी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे उज्जैन में सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद झाबुआ में भी राहुल की सभा होगी।
webdunia
Publish Date: Mon, 29 Oct 2018 (11:53 IST)
Updated Date: Mon, 29 Oct 2018 (19:24 IST)