sundarkand

कंप्यूटर बाबा को बड़ा झटका, अखाड़ा परिषद ने निकाला

Webdunia
गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (12:41 IST)
भोपाल। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले अपनी गतिविधियों से चर्चा में आए कंप्यूटर बाबा को परिषद से निष्कासित करने की घोषणा की है।
 
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने दूरभाष पर बताया कि कंप्यूटर बाबा को अखाड़ा परिषद से निष्कासित कर दिया गया है। वे अब कुंभ आयोजनों में आम साधु-संत की तरह ही शामिल हो सकेंगे। अखाड़ा परिषद की ओर से किसी आधिकारिक गतिविधि में शामिल नहीं हो पाएंगे।
 
गौरतलब है कि किसी भी अखाड़े से निष्कासन के बाद साधु सभी 13 अखाड़ों से निष्कासित माना जाता है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर बाबा की पिछले कुछ दिन की गतिविधियों को देखते हुए ये निर्णय किया गया है।
 
कंप्यूटर बाबा को मध्यप्रदेश सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। हालांकि उन्होंने कुछ दिन पहले से मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था। वे नर्मदा मंत्रालय बनाने की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने एक संत समागम भी किया था, जिसमें कथित तौर पर साधु-संतों को नोट बांटे गए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर में भाजपा को बड़ा झटका, प्रशांत भूषण चौथे राउंड के बाद भी सबसे आगे

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे, सतीश पटेल ने बनाई बढ़त

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

Weather Update: यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश, 24 घंटे में 21 मौतें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख