suvichar

मप्र में आचार संहिता उल्लंघन पर CMHO समेत 3 को नोटिस

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (19:34 IST)
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समेत तीन लोगों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किए हैं।


आदेश में कहा गया है कि सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी, चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या पुष्पा दुबे एवं शासकीय महिला पोलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डीआर वर्मा ने शासकीय भवन/परिसर से जनप्रतिनिधि के बैनर, पोस्टर आदि न हटाए जाने के कारण निर्वाचन से संबंधित निर्देशों की अवेहलना की है।

इस संबंध में दो दिवस के भीतर कारण स्पष्ट नहीं किए जाने पर इनके विरुद्ध कलेक्टर द्वारा एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी। दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी पिथोड़े द्वारा एक मामले में संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत हिन्‍दू रक्षक युवा समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। समिति ने कलेक्ट्रेट एवं जेल की दीवार पर सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना पोस्टर चिपका दिए थे।

वर्तमान में निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है, इसलिए यह मामला मध्यप्रदेश संपत्ति विरुपण अधिनियम 1994 के तहत दर्ज किया गया है। प्रदेश में गत शनिवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं मोजतबा खामेनेई, जो अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद बने ईरान के सर्वोच्च नेता

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

अगला लेख