Publish Date: Tue, 06 Nov 2018 (19:40 IST)
Updated Date: Tue, 06 Nov 2018 (19:43 IST)
अपने पसंदीदा व्यक्ति को पार्टी का विधानसभा टिकट नहीं से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया साथ ही पार्टी के झंडे जला दिए।
छतरपुर जिले की महराजपुर विधानसभा के नौगांव में कांग्रेस के स्थानीय युवा नेता दौलत तिवारी को कांग्रेस पार्टी के द्वारा टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तिवारी के समर्थकों का कहना है कि पार्टी में नए लोगों को टिकट दिया गया है और पुरानों को नजरअंदाज किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी एवं महाराजपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी नीरज दीक्षित सहित अन्य नेताओं के मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी के झंडे को आग के हवाले कर दिया।