Publish Date: Sun, 09 Sep 2018 (22:34 IST)
Updated Date: Sun, 09 Sep 2018 (22:58 IST)
भोपाल। सत्ता का नशा मध्यप्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं पर किस कदर हावी हैं, इसका एक नजारा भोपाल में देखने को मिला। शहर के बैरागढ़ इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राहुल राजपूत के जन्मदिन की पार्टी में कानून को ताक पर रखते हुए सरेआम हवा में फायरिंग की गई।
जन्मदिन पार्टी में युवा मोर्चा के नेताओं पर सत्ता का नशा इस कदर चढ़ा कि उन्होंने सरेआम फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
इसमें युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल राजपूत और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिन दुबे फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जबकि भाजपा पूरे मामले से पल्ला झाड़ती नजर आई।