Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश : जीत के लिए भाजपा बनाएगी हाईटेक रणनीति, भोपाल में मीडिया सेंटर का शिवराज सिंह ने किया शुभारंभ

विकास सिंह
भोपाल। भोपाल में बीजेपी के हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रभात झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समेत भाजपा नेता मौजूद थे।


प्रदेश भाजपा कार्यालय से दूर होशंगाबाद रोड पर बने भाजपा का हाईटेक मीडिया सेंटर सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। मीडिया सेंटर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे भाजपा चुनाव से जुड़ी सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी।

इस कंट्रोल रूम से पार्टी राष्ट्रीय और प्रादेशिक मुद्दों और नेताओं के बयानों पर नजर रखेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में सभी चैनलों की मॉनीटरिंग रखने के लिए एक अलग से टीम तैनात रहेगी। चुनाव के समय कंट्रोल रूम में एक्सपर्ट की टीम पूरे समय मौजूद रहेगी, जो मुद्दों-बयानों का अलर्ट जारी करेगी।

इसके साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं के लिए अलग से विशेष रूम तैयार किए गए हैं। इस हाईटेक मीडिया सेंटर की खास बात ये है कि यहां पर बनाए गए विशेष रूम से पार्टी के नेता सीधे जिलों के नेताओं से लाइव जुड़कर
उनको चुनावी निर्देश और टिप्स दे सकेंगे।

एक निजी होटल में बने इस मीडिया सेंटर में होटल के 22 कमरों को खासतौर से तैयार किया गया है। मीडिया सेंटर पर बनाए गए कॉन्फ्रेंस हॉल में 200 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही चुनाव के समय सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए मीडिया सेंटर में अलग से विशेष रूम तैयार किया गया है।

इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और चुनाव के समय दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवक्ताओं और मीडिया पैनालिस्ट के लिए अलग से व्यवस्था मीडिया सेंटर में की गई है।

मीडिया सेंटर के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मीडिया की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है और पार्टी का प्रयास होगा कि मीडिया सेंटर से सार्थक संवाद और आवश्यक जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराकर प्रदेश के विकास को और तेजी दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

अगला लेख