Daily Horoscope

शिवराज का चुनावी वादा, 12वीं में 75% से ज्यादा लाओ, मिलेगी स्कूटी

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (17:41 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 15 साल से सत्तारुढ़ भाजपा ने शनिवार को समृद्ध मध्यप्रदेश दृष्टिपत्र (घोषणापत्र) जारी किया। 
 
दृष्टिपत्र में महिलाओं और बालिकाओं पर केन्द्रित हिस्से को अलग से 'नारी शक्ति संकल्पपत्र' के तौर पर पेश किया गया है। शिवराज के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी भाजपा ने वादा किया कि बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने पर कॉलेज जाने वाली छात्राओं को दो पहिया वाहन (स्कूटी) प्रदान करने की योजना शुरू की जाएगी। 
 
भाजपा ने ‘एक हाथ एक काज योजना’ के तहत प्रदेश के हर घर से एक बेरोजगार व्यक्ति को उनकी क्षमता और कौशल के अनुसार सम्मानजनक सरोकार कार्य से जोड़कर उनकी आय सुनिश्चित करने का वादा भी किया है।
 
इसके साथ ही भाजपा ने अनुमोदित निवेश परियोजनाओं से संबंधित शिकायत निवारण के लिए 72 घंटों के आश्वासित प्रतिक्रिया समय के साथ एक डिजिटल ‘मुख्यमंत्री हॉटलाइन’ की स्थापना करने की बात कही है। प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपए का निवेश लाने का वादा किया गया है।
 
इसमें भोपाल-इन्दौर, चंबल एक्सप्रेस वे तथा नर्मदा एक्सप्रेस वे बनाने तथा अटल समृद्धि माला नामक एक व्यापक संपर्क योजना शुरू करने का वादा किया गया है। कटनी- जबलपुर और ग्वालियर दतिया भिंड में डिफेंस प्रोडक्शन क्लस्टर का विकास किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख