Hanuman Chalisa

कमलनाथ मध्यप्रदेश में रच रहे हैं हिंसा की साजिश, भाजपा का बड़ा आरोप

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (17:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सतना में मुख्यमंत्री की सभा से पहले उग्र प्रदर्शन और जन आशीर्वाद यात्रा पर हमले के बाद भाजपा ने कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है।
 
भाजपा उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश में हिंसा फैलाना चाह रहे हैं। भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। भाजपा ने आंशका जताई है कि चुनाव से पहले कमलनाथ प्रदेश में बड़े पैमाने पर हिंसा करवा सकते हैं। भाजपा ने कमलनाथ को घेरते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ के आने के बाद अचानक से हिंसा की वारदात बढ़ गई है।
 
भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता कमलनाथ को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी और विधानसभा चुनाव में कमल खिलाकर हर पत्थर का जवाब देगी। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल कमलनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेगा। पार्टी चुनाव आयोग से मांग करेगी कि आयोग कमलनाथ और कांग्रेस के बयान पर कड़ी नजर रखे, जिससे प्रदेश को हिंसा से बचाया जा सके। 
 
भाजपा ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश पश्चिम बंगाल की तर्ज पर राजनीति में हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका भाजपा विरोध करती है। भाजपा ने मध्यप्रदेश को शांति का टापू बताते हुए कहा कि कमलनाथ से पार्टी प्रार्थना करती है कि वो वो प्रदेश का माहौल खराब न करे। गौरतलब है कि कमलनाथ में महिदपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के काफिले के बाद इस बात की आंशका जताई थी कि ऐसी घटनाएं भविष्य में और होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

अगला लेख