Publish Date: Mon, 10 Dec 2018 (19:46 IST)
Updated Date: Mon, 10 Dec 2018 (19:50 IST)
मध्यप्रदेश में भिंड जिले के अटेर इलाके में डाक मतपत्रों को लूटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि करीब 20 आरोपियों ने जेल के सामने ही करीब 256 डाक मतपत्र उस समय लूट लिए, जब राजेंद्र यादव नामक पोस्टमैन मतपत्रों लेकर कलेक्ट्रेट की ओर जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने मारपीट के बाद पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों से मतपत्रों से भरी बोरी लूट ली। हालांकि पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया है। जानकारी मिलते ही अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक हेमंत कटारे भी घटनास्थल पर पहुंच गए।