ramcharitmanas
✕

जेटली बोले, नोटबंदी से बढ़ी विकास की गति, राजनीतिक नहीं था यह कदम

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (16:18 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी को उचित ठहराने के एक दिन बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि नोटबंदी अत्यधिक नीतिपरक कदम था। इससे विकास की गति बढ़ी है।


नोटबंदी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जेटली ने कहा, यह अत्यधिक नीतिपरक कदम था। उन्होंने कहा, यह राजनीतिक कदम नहीं था। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को मध्यप्रदेश के भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के देवरी, बरघाट एवं मंडला में कल तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला था। इसके एक दिन बाद जेटली ने इसे अत्यधिक नीतिपरक कदम बताया है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी को उचित ठहराते हुए शुक्रवार को मध्यप्रदेश के शहडोल में एक चुनावी सभा में कहा था कि इससे दबा हुआ रुपया बैंकिंग प्रणाली में वापस लाया गया और इसका उपयोग सरकार जनहित के कार्यों में कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

दिल्ली इंटरनेट बैन पर सुप्रीम कोर्ट में झुकी सरकार: गृह सचिव गोविंद मोहन ने मांगी बिना शर्त माफी

गुजरात के छोटे उद्योगों को अब एक क्लिक पर मिलेगी सरकारी सहायता

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

CJP फंडिंग विवाद: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के आरोपों पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- 'भारत के आंतरिक मामलों में दखल का हक किसने दिया?'

अगला लेख