Publish Date: Sat, 21 May 2022 (14:31 IST)
Updated Date: Thu, 26 May 2022 (18:26 IST)
Travel in june : मई में भयानक गर्मी रहती है और जुलाई में बारिश। ऐसे में यदि आप जून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं भारत के ऐसे 5 स्थान जहां आपको सुकून भरा अहसास होगा। आओ जानते हैं कि कौनसे हैं वे पांच बेस्ट टूरिज्म स्पॉट।
1. कुफरी Kufri : शिमला से मात्र 16 किलोमीटर दूर बर्फीले पहाड़ और सुंदर घाटियों को बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां स्काइंग का मजा लिया जा सकता है। यहां घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। हिमालयन नेशनल पार्क में आप ब्राउन भालू, पहाड़ी बकरा के साथ ही तेंदुआ भी देख सकते हैं।
2. लेह Leh: लद्धाख का एक क्षेत्र है लेह। सुंदर मनोरम घाटियां और विश्व की सबसे ऊंची चोटियां आपका मान मोह लेगी। यहां पर पैंगोंग झील, खार्दुंग ला पास और हेमिस मोनास्ट्री को देखना न भूलें।
3. चेरापूंजी Cherrapunji : चेरापूंजी का स्थानीय और आधिकारिक नाम सोहरा है जो मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग से 56 किलो मीटर की दूरी पर है। चेरापूंजी 12 महीने ही घनी बारिश के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां नोहकालीकई झरना के साथ ही बहुत ऊंचे ऊंचे सुंदर झरने हैं।
4. कुनूर Kunnur : तमिलनाडु में यह ऊटी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां कुनूर से ऊटी तक टॉय ट्रेन चलती है, जो पर्यटकों के सुविधाजनक और मनोरंजक है। कुनूर से ऊटी के बीच ट्रेन यात्रा में वेलिंगटन के कैंटोमेंट एरिया के साथ बेहद खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं। यहां देखने लायक स्थलों में हेरिटेज ट्रेन, सिम पार्क, वेलिंग्टन गोल्फ कोर्स, डॉल्फिन नोस, हाईफील्ड टी फैक्ट्री, लैंब रॉक और ड्रूग किला प्रमुख है।
5. अल्लेप्पी Alleppey : यह केरल के टॉप पर्यटन स्थल में से एक है। इसे पूर्व का वैनिस भी कहा जाता है। इसकी असीम सुंदरता, बैकवॉटर यात्रा हर साल यात्रियों को बड़ी संख्या में आकर्षित करती है। नारियल के पेड़ों से होकर गुजरती नौकाएं आपका मन मोह लेंगी।
अनिरुद्ध जोशी
Publish Date: Sat, 21 May 2022 (14:31 IST)
Updated Date: Thu, 26 May 2022 (18:26 IST)