Bhai Dooj
✕

जनक पलटा मगिलिगन ने दिल्ली के ग्रामीण प्रबंधन के छात्रों को प्रशिक्षित किया

Webdunia
jimmy mcgilligan centre
दिल्ली से लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के ग्रामीण प्रबंधन के छात्रों का एक समूह अपने संकाय सदस्यों के साथ शैक्षिक दौरे पर जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट आया। केंद्र की निदेशक डॉ जनक पलटा मगिलिगन ने उन्हें एकीकृत दृष्टिकोण के साथ विकसित सभी प्राकृतिक संसाधनों और प्रौद्योगिकियों के सस्टेनेबल ग्रामीण प्रबंधन का गांव आधारित समग्र मॉडल दिखाया।

उन्होंने रसायन मुक्त टिकाऊ खेती, सौर कुकर और ड्रायर का उपयोग करना सिखाया। साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा से खाना पकाने व खाद्य प्रसंस्करण, जल संरक्षण, भोजन की आत्मनिर्भरता और डिटर्जेंट, शैम्पू, टूथपेस्ट और जड़ी-बूटियों सहित दैनिक उपयोग की जरूरतों का आत्मनिर्भर उदाह्र्ण बताया। 
उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए उनके द्वारा प्रशिक्षित  सोलर ड्रायर, सोलर कुकर, जैविक फार्म को बढ़ावा देने वाले स्टार्ट-अप की सफलता की कहानियां भी साझा कीं। उन्होंने संसाधनों के प्रबंधन को सीखकर अपने गांवों में सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए ग्रामीण समुदायों की क्षमता के बारे में जागरूकता और ज्ञान बढ़ाकर गांवों में ज्ञान, प्रौद्योगिकियों, कौशल और प्रतिबद्धता के साथ युवाओं को प्रशिक्षण और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

छात्र उनके शून्य अपशिष्ट जीवन को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। छात्रों ने जाना कि आज के समय में सस्टेनेबल डेवलपमेंट कितना ज़रूरी है और कैसे इन संसाधनों से अपने जीवन व पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही छात्रों ने सिखा कि अपनी लाइफस्टाइल में कैसे प्राकृतिक संसाधनों और प्रौद्योगिकियों का उपयोग करना है। बढ़ते प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज के कारण इन सभी संसाधनों को अपनाना बहुत ज़रूरी है। संकायों ने इस समृद्ध और प्रेरणादायक अनुभव के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
ALSO READ: कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने जनक पलटा मगिलिग़न से सस्टेनेबल लिविंग सीखी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख