स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी-मुसीबत से डरो नहीं!

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2022 (15:04 IST)
एक बार बनारस के एक मंदिर से स्वामी विवेकानंद निकल रहे थे कि तभी उन्हें बहुत सारे बंदरों ने घेर लिया। बंदर स्वामी विवेकानंद के हाथों से प्रसाद छीनने लगे,  करीब आने लगे और उन्हें डराने लगे। स्वामी विवेकानंद घबरा कर वहां से भागने लगे, उनको दौड़ता देख बंदर भी उनके पीछे–पीछे भागने लगे।
 
यह पूरा नजारा वहां खड़े एक वृद्ध सन्यासी देख रहे थे, उन्होंने विवेकानंद जी से वहीं रूक जाने को कहा, उन्होंने कहा, डरो मत! उनका सामना करो और देखो कि  क्या होता है। सन्यासी की बात सुनकर विवेकानंद बंदरों का सामना करने के लिए पलटे और आगे बढ़ने लगे। विवेकानंद को अपनी ओर आते हुए देख बंदर भागने  लगे और बंदरों को भागता देख वें हैरान हो गए और बाद में उन्होंने वृद्ध संयासी को उनकी मदद करने के लिए बहुत धन्यवाद कहा।
 
इस कहानी से हमे ये शिक्षा मिलती है की यदि तुम किसी चीज से भयभीत होते हो तो उससे भागने या डरने के बजाय उसका सामना करो। सचमुच अगर हम  अपने जीवन में डर से भागने के बजाय उसका डट कर सामना करें तो हम खुद ही कितनी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं और एक निडर जीवन जी सकते हैं।
 
प्रस्तुति : अनुभूति निगम  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मदर्स डे पर शेयर करें मां पर लिखें गए ये 20 दिल छूने वाले कोट्स, स्टेटस और शुभकामना संदेश

वॉर की खबरें सुनकर बढ़ रहा है डिप्रेशन और स्ट्रेस? एक्सपर्ट से जानें इस सेकंडहैंड ट्रॉमा से कैसे बचें

घर के चिराग के लिए 'प्र' से शुरू होने वाले नाम और उनके अर्थ, हर नाम है एक से बढ़ कर एक

गर्मी में फटे होठों के लिए बेस्ट है ये होममेड लिप बाम, जानिए बनाने का तरीका

सिर दर्द को मिनटों में दूर करेंगे ये 5 योगासन, जानिए इन्हें करने का आसान तरीका

सभी देखें

नवीनतम

टीचर और स्टूडेंट का चटपटा लाजवाब जोक : अच्छे लोग, बुरे लोग

Buddha Quotes: जीवन बदल देंगे आपका, गौतम बुद्ध के 10 प्रेरक विचार

बुद्ध जयंती पर इन सुंदर शब्दों में दें अपनी शुभकामनाएं, पढ़ें 10 प्रेरणादायी संदेश

भारत का अद्भुत पराक्रम

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

अगला लेख