Short Story on Mother's Day in Hindi : अर्द्धनारीश्वर

Webdunia
short story based on transgender situations in society

नुपूर प्रणय वागळे
क्रूर ग्रह 
 
"अरे अब तो पूरे 30 की हो गई होगी आपकी किरण, कब तक बैठाकर रखोगे घर में?"
 
"हां देखो कब योग आता है...बाकि पढ़ने में बहुत अच्छी है। आगे और भी उच्चशिक्षा पाना चाहती हैं। PHD में रजिस्ट्रेशन हो गया हैं, साथ ही निजी विद्यालय में शिक्षक भी है।" 
 
किरण की मां ने जवाब दिया।
"हां बात तो अच्छी हैं, लेकिन अब और कितना पढ़ेगी? पड़ोसन फिर बोली।
"अब देखिऐ वह आर्थिक रूप से सक्षम भी है। शादी तो क्या हो ही जाएगी।" माँ बोली।
"हाँ...अरे बहनजी वो सब तो ठीक है,लेकिन लड़की का विवाह और लड़के का रोजगार ये दो चिंताएं माता-पिता को सर्वाधिक परेशान करती है।" पडोसन भी आज शायद कुछ तय कर के ही आई थी।
"हूँ"..
कुछ दिनों बाद...
"अरे कैसी हैं  आप? कब कर रही हैं आप, किरण की शादी?" 
"हां देखते हैं"
 
एक दिन बाजार में -अरे वा.. बहुत दिनों बाद मिले भाभी? सब कैसे हैं? शादी की मिठाई खिला रही हैं किरण?" कोई लड़का देख रखा हैं क्या? एक कटाक्ष मारते हुए सवाल दागा गया। 
 
"नमस्ते भाभी, जी देख रहे हैं अभी। वैसे उसकी पत्रिका के कुछ ग्रह कमजोर हैं, शायद विवाह स्थान पर बैठे हो। जब सितारे ग्रह-नक्षत्र अच्छे हो जाएंगे तो आप ही हो जाएगी शादी।" मां ने फिर संयम से जवाब दिया।
 
" हाँ कई जगह बात चलाई हैं,कुंडली मिलान नहीं हो पा रहा हैं।" कॉलोनी की आंटी को यह बोलते हुए आज फिर माँ के होंठ मुस्कुराये, लेकिन उसकी भीगी हुई आंखों की कोर और उसके पीछे छिपे दर्द की चुभन,किरण अपने दिल तक महसूस कर रही थी।
 
"मां कब तक तुम ये बहाने बनाती रहोगी, लोगों के कटाक्ष सुनती रहोगी?" तनिक उत्तेजित होकर किरण ने चिढ़ कर कहा।
 
"तो क्या करूं मेरे बच्चे..? सारी ममता अपनी आंखों में उडेल कर भर्रायी आवाज में मां बोली...."कलेजा मुंह को आता है मेरा,यह सब सुनकर। मैं जानती हूं अपने समाज में "अर्द्धनारीश्वर" तो पूजनीय हैं, किंतु प्रकृति द्वारा तेरे साथ किये गये इस क्रूर मजाक को हमारा समाज कभी सच्चे मन से स्वीकार नहीं करेगा, कभी नहीं। तुझको समाज की सहानुभूति मिल सकती हैं, स्नेह और सम्मान नहीं।"
 
और किरण डबडबाई आंखों से रात के स्याह आसमान में सितारों की चाल को ताक रही थी, जिनकी वजह से उसके संपूर्ण अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह लगा हुआ था। 
ALSO READ: माँ पर एक मधुर लावणी छंद गीत : माँ गीता सी पावन होती

सम्बंधित जानकारी

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख