Mother's Day पर निदा फाज़ली की कविता : बेसन की सोंधी रोटी

Webdunia
Mothers Day Poem
- निदा फाज़ली 
 
बेसन की सोंधी रोटी पर 
खट्‍टी चटनी-जैसी मां 
याद आती है चौका-बासन
चिमटा, फुकनी-जैसी मां 
 
बान की खुरीं खाट के ऊपर 
हर आहट पर कान धरे 
आधी सोई आधी जागी 
थकी दोपहरी-जैसी मां 
 
चिडि़यों की चहकार में गूँज़े 
राधा-मोहन, अली-अली 
मुर्गे की आवाज़ से खुलती 
घर की कुण्डी-जैसी मां 
 
बीवी, बेटी, बहन, पड़ोसन 
थोड़ी-थोड़ी-सी सब में 
दिन भर इक रस्सी के ऊपर 
चलती नटनी -जैसी मां 
 
बांट के अपना चेहरा, माथा 
आँखें जाने कहाँ गईं 
फटे पुराने इक अलबम में 
चंचल लड़की-जैसी मां।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

रोजमर्रा की डाइट में खाए जाने वाले ये 6 फूड्स बढ़ा सकता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, जानिए कैसे बचें

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

बच्चों का माइंड शार्प बनाने वाले 8 बेस्ट फूड्स, डेली डाइट में तुरंत करें शामिल

जानिए क्या होते हैं दूतावास, समझिए कौन होते हैं राजदूत और क्या होती है उनकी भूमिका

अगला लेख