Bhai Dooj
✕

मां, तुम ईश्वर की बनाई सर्वश्रेष्ठ कृति हो...

Webdunia
* जानिए 'मां' क्यों है ईश्वर का दूसरा रूप... 
- कविता मनीष नीमा
 
'मां', इस भावना को शब्दों में बांधना कठिन है, वो ईश्वर की बनाई ऐसी कृति है जिसे खुद ईश्वर अपने सबसे करीब पाता है। पढ़िए कुछ रूपक और जानिए क्यों है 'मां' ईश्वर का दूसरा रूप।
 
जब ईश्वर ने बनाई मां : 
ईश्वर 'मां' के सृजन में काफी व्यस्त थे। इसी बीच एक देवदूत अवतरित हुआ और ईश्वर से कहा, 'आप इस चीज के निर्माण पर काफी समय नष्ट कर रहे हैं।' 
 
ईश्वर ने कहा- 'दिखने को वो मात्र हाड़-मांस की कृति है, लेकिन उसके पास ऐसी गोद होगी जो दुनियाभर के सुकून से भरी होगी, उसके पास ऐसा आँचल होगा जिसकी छाँव तले किसी का डर नहीं होगा, उसके पास ऐसा ममत्व होगा जिससे सभी छोटी-बड़ी पीड़ाएँ समाप्त हो जाएँगी।' 
 
देवदूत ने कहा- 'हे ईश्वर, आप आराम कीजिए', ऐसी कृति का तो मैं ही निर्माण कर दूँगा।' ईश्वर ने कहा, 'नहीं मैं आराम नहीं कर सकता और ये तुम्हारे बस की बात नहीं। इसका निर्माण तो मैं स्वयं करूँगा।' वात्सल्य से पूर्ण जीती-जागती उस कृति को जब ईश्वर ने बना लिया तब देवदूत ने इसे परखा और अपनी प्रतिक्रिया दी- 'यह काफी मुलायम है।' ईश्वर ने कहा- 'यह काफी 'सख्त' भी है। तुम कल्पना भी नहीं कर सकते कि यह 'मां' कितना कुछ बर्दाश्त कर सकती है।
 
यह सहनशक्ति की प्रतिकृति है तो क्या, वक्त आने पर चंडी, कालिका, दुर्गा बनकर भी अवतरित होगी। धरती पर इसके विभिन्न रूप देखने को मिलेंगे।' देवदूत अभिभूत हुआ। अंत में गालों पर हाथ फेरते हुए और बोला- 'यहाँ से तो पानी टपक रहा। मैंने कहा था न कि आप इसमें काफी ज्यादा चीजें जोड़ रहे हैं।' ईश्वर ने कहा- 'पानी नहीं टपक रहा है बल्कि ये तो आँसू हैं।' 
 
इसका क्या काम है? 
 
ये खुशी, ममता, कष्ट, उदासी, सुख-दुःख आदि सभी के लिए मां की भावनात्मक प्रतिक्रिया है। 
 
देवदूत ने कहा, 'आप महान हैं। आपकी बनाई हुई कृति सर्वश्रेष्ठ है शायद मैं ऐसी कृति का निर्माण नहीं कर सकता था।' 

ALSO READ: मां...वसंत तुमसे सचमुच अलग नहीं है...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख