मां पर गीत : अपनी नींदे देकर मैंने, सपने इनके सजाए हैं...

Webdunia
आशा मानधन्या
 
मां के भाव मां पर
 
 एक भ्रूण को कोख में रख, 
  मैंने शिशु आकार दिया। 
  तब जाकर उस परमपिता का, 
  स्वप्न सृजन साकार हुआ ।। 
 
नौ माह का दर्द सहा, 
 वमन कई बार हुआ । 
 अपने रस से सींचा मैंने, 
  जतन कई प्रकार किया।। 
 
 उठी असहनीय प्रसव वेदना , 
  समझी हरी से मिलन हुआ। 
                                              तब जाकर नन्हे सुमन का ,                                                 
बगिया में खिलन हुआ।। 
 
आंचल में मैंने लेकर , 
भूख इनकी मिटाई है । 
रहे स्वस्थ इनका तन , 
छोड़े रुचिकर व्यंजन।
 
अपने हाथों से इनका, 
    गंदा सब साफ किया । 
इनकी हर गलती को मैंने , 
 हंसकर है माफ किया ।। 
 
कई रातें जग कर मैंने, 
 पलना इन्हें झूलाए हैं। 
 अपनी नींदे देकर मैंने, 
 सपने इनके सजाए हैं ।। 
 
इनके हर कदम के आगे, 
 आंचल से पथ साफ किया। 
 पाए लक्ष्य ये अपना , 
करती रही प्रभु प्रार्थना ।। 
 
बच्चे की भूख से पहले
 भोजन मैने बना दिया । 
 अपनी रुचियों को मैंने 
इनके मन की मान लिया।
 
 यौवन अपना देकर मैंने , 
नवजीवन इनको दिया है । 
इनकी खुशियों की खातिर , 
अपना सपना छोड़ा दिया।। 
 
 यूं ही नहीं प्रभु का दर्जा, 
 दे दी अपनी सारी ऊर्जा।
 एक दिन क्या पूरा जीवन, 
  कैसे उतारे मां का कर्जा ।। 
ALSO READ: Happy Mothers Day Poem : मां, तुम यहीं हो...

ALSO READ: मां पर हिंदी में कविता : माँ आचमन है, माँ उपवन है...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More