Hanuman Chalisa

चेहरे से खुलेगा इस फोन का ताला

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (15:30 IST)
बाजार में एक से बढ़कर एक फोन आ रहे हैं। कंपनियों में सस्ते फोन को लेकर जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है। जियॉक्‍स मोबाइल्‍स ने नया स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। इसका नाम क्विक ऑरा 4G रखा गया है। इस फोन की कीमत 5199 रुपए है। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट्‍स पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। 
 
फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें से एक है फेस रिकॉग्निशन टेक्‍नोलॉजी, इसकी सहायता से आप अपना फोन अपने चेहरे की मदद से लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। इसमें एक मल्‍टी फंक्‍शनल रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी मदद से आप फोन लॉक या अनलॉक कर सकेंगे। इसके अलावा आप म्‍यूजिक प्‍लेयर कंट्रोल, फोटो क्लिक करने, फोन रिसीव करने या अलार्म के लिए भी प्रयोग में ला सकते हैं।

फोन की फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशन 1280 X 720 पिक्‍सल है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही मल्‍टी टास्किंग के लिए 1 जीबी रैम दी गई है। डेटा स्‍टोरेज के लिए 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर के साथ ही फ्रंट कैमरे में भी फ्लैश की सुविधा दी गई है। फोन में 3000 एमएएच बैटरी दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

CM धामी ने की बालेश्वर मंदिर आने की अपील, जानिए क्यों खास है चंपावत का यह शिवधाम?

Lovlina Borgohain ने ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में पकड़ी बड़ी गलती, भारत के नक्शे पर जताई आपत्ति

अगला लेख