Narak Chaturdashi
✕

वीवो ने लांच किया 24 एमपी सेल्फी कैमरे वाला वी7प्लस

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (19:48 IST)
मोबाइल कंपनी वीवो ने भारत में त्योहारी सीजन की आहट के बीच अपना नया स्मार्टफोन वी7प्लस पेश किया। कंपनी को उम्मीद है कि इस पेशकश के जरिए वह कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले इस खंड में अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगी।
 
वीवो वी7प्लस की कीमत 21,990 रुपए है और यह 15 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि वी7प्लस में 24एमपी का सेल्फी कैमरा, फुल व्यू डिस्प्ले, 4जीबी रैम, 64 जीबी मैमोरी व 3225 एमएएच की बैटरी है। उसके अनुसार भारत में यह स्नैपड्रेगन एसडीएम450 पर आधारित यह पहला स्मार्टफोन है।
 
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में वीवो इंडिया के सीईओ केंट चेंग ने कहा कि इस फोन की पेशकश भारतीय बाजार व ग्राहकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि भारत में त्योहारी सीजन के मद्देनजर आने वाली तिमाही विशेष रहेगी और कंपनी को अपने इसे नये स्मार्टफोन से काफी उम्मीद है।
 
वीवो वी7प्लस दो रंगों में आएगा जिसकी ऑनलाइन व ऑफलाइन प्री बुकिंग की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजारों में से एक है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

भारत की नोटबंदी: 10 साल बाद भी कई वादे अधूरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

Top News 11 November: दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय शहर, माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा

अगला लेख