biodatamaker

OnePlus 9, OnePlus 9 Pro को लेकर मची खलबली, इन फीचर्स के साथ कर सकता है धमाका

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (18:08 IST)
दो नए स्मार्टफोन के साथ OnePlus भारतीय मोबाइल बाजार में धमाका मचा सकता है। OnePlus के दो स्मार्टफोन OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के नाम से लांच किए जा सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो OnePlus सैमसंग गैलेक्सी एस 20 सीरीज के जैसे डिजाइन पर काम कर रहा है।
ALSO READ: BMW इस साल भारत में 25 नई गाड़ियों को करेगी लांच, 8 ऑल-न्यू प्रोडक्ट के साथ शामिल होंगे कुछ फेसलिफ्ट वैरिएंट
गैलेक्सी एस 21 सीरीज स्पोर्ट करेगा। OnePlus 9 में गैलेक्सी एस 20 स्टाइल वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो दोनों ही क्वाड कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेंगे। टेक वेबसाइट्‍स की खबरों के मुताबिक OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro, OnePlus 8T नए Oppo रेनो सीरीज के फोन की तरह नजर आ सकते हैं।
 
वनप्लस 9 प्रो इस साल आधिकारिक तौर पर एक वाटरप्रूफ डिवाइस के रूप में आएगा। वनप्लस 9 प्रो IP68 वॉटरप्रूफिंग सर्टिफिकेशन को सपोर्ट करेगा, इसलिए अगला वनप्लस प्रो फोन न केवल आकस्मिक स्पिल का सामना करने में सक्षम होगा, बल्कि 30 मिनट तक 50 मीटर पानी में रह सकेगा।

खबरों के मुताबिक स्मार्टफोन में 12-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। इसमें 4-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह मुख्य कैमरा के लिए 8T से 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा जिसमें 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा।
 
यह भी कहा जा रहा है कि वनप्लस 9 प्रो के कैमरों में सोनी 32 एमपी फ्रंट कैमरा की सुविधा और मल्टी कैमरा सिस्टम के अंदर नए 48 एमपी सोनी आईएमएक्स 689 सेंसर का यूज किया है। OnePlus 9 में एक बड़ी बैटरी भी मिल सकती है। OnePlus 8 स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी है, जबकि टॉप-एंड OnePlus 8 Pro थोड़ी बड़ी 4,510mAh बैटरी है।

वनप्लस 8T 4,500mAh की बैटरी के साथ आता है। OnePlus 9 अपग्रेड फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा। OnePlus 9 65W अल्ट्रा फास्ट डैश चार्ज और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी कई तरह की खबरें हैं।

भारत में OnePlus 9 की कीमत 37,999 रुपए से शुरू होने की उम्मीद है। भारत में OnePlus 9 Pro की कीमत बेस मॉडल के लिए लगभग 49,999 रुपए से शुरू होगी। अब देखना है स्मार्टफोन के फीचर्स भारतीय ग्राहकों को कितने पसंद आते हैं। (Symbolic photo)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

नवीनतम

यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्जेस पर वित्त मंत्रालय की सफाई: आम जनता के लिए P2P ट्रांसफर पूरी तरह निशुल्क रहेंगे

मध्यप्रदेश में कई जिलों में आफत की बारिश, भोपाल में 7 इंच बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में नदी-नाले उफान पर, निचले इलाके में जलभराव

गांधीनगर में CM भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत, नागरिकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

LIVE: रांची विधानसभा के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विधानसभा मार्च: स्ट्रेचर से पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े छात्र

अगला लेख