Hanuman Chalisa

OnePlus 6 : आ रहा धमाकेदार फोन, लांच से पहले फीचर्स का खुलासा

Webdunia
शनिवार, 5 मई 2018 (17:04 IST)
OnePlus 6 16 मई को लांच हो रहा है। लांच की पहले इसकी चर्चाएं होने लगी हैं। इसके फीचर्स को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाएं चल रही हैं। कई टेक्नो वेबसाइट पर इसके फीचर्स को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। टेक्नो साइट्‍स के मुताबिक डिवाइस को मॉडल नंबर A6000, 6GB रैम/64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में 6/8 रैम दिया गया है।  इसके सबसे खास फीचर का भी खुलासा हो गया है वह यह कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस्ड OxygenOS 5.1 पर काम करेगा।
 
यह स्मार्ट फोन 64/128/256GB इंटरनल ऑप्शन के साथ आएगा। कैमरे की बात करें तो फोन में अपर्चर f/1.7 के साथ 16 मेगापिक्सल और अपर्चर f/1.7 के साथ 20 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। वनप्लस 6 में 6.28 इंच फुल एचडी प्लस (2280 x 1080 पिक्सल) एमोल्ड डिस्प्ले है। इसका अस्पेक्ट रेशियो 19:9 हो सकता है।
 
फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 मोबाइल प्लेटफॉर्म और अड्रेनो 630 जीपीयू दिया जाएगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर कैमरा दिया जाएगा। वनप्लस का प्लस पॉइंट उसकी बैटरी रहती है। इस फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 3300 एमएएच की बैटरी हो सकती है। इस बैटरी में डैश चार्ज टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। स्मार्टफोन में कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है।
 
इसमें आईफोन X की तरह नॉच होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 
 
कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 36,999 रुपए हो सकती है। 64GB और इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए बताई जा रही है। इसके 256GB वेरिएंट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

जब से सोनम जेल से बाहर आई, देशभर में लड़कियां पति का मर्डर कर रहीं हैं, राजा के भाई ने किसके सामने दी ये दलील

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

होर्मुज पर हमले से सहमा शेयर बाजार, Sensex 561 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट

आईएमए स्टूडेंट चैप्टर द्वारा सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का 'जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट' में प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण

अगला लेख