Hanuman Chalisa

भारत में लांच हुआ नोकिया का यह धमाकेदार फोन, जानें खासियत

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (16:46 IST)
एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपना नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन Nokia 8 लांच कर दिया है। इसे कंपनी ने सबसे पहले लंदन में लांच किया था। फोन की बिक्री 14 ऑक्टूबर से शुरू होगी। फोन की कीमत 36,999 रुपए है। फोन को स्टोर्स और ऑनलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च इवेंट के समय कंपनी ने कहा था कि बहुत जल्द Nokia 8 में  Android Oreo भी उपलब्ध होगा।
 
ALSO READ: सावधान, मोबाइल आईएमईआई नंबर से छेड़छाड़ पर हो सकती है जेल
 
फीचर्स हैं शानदार :  Nokia 8 में दुनिया का पहला डुअल साइट वीडियो फीचर दिया गया है। इसके तहत फेसबुक और यूट्यूब पर रियलटाइम किया जा सकता है। डुअल साइट के जरिए एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। डिस्प्ले पर स्प्लिट स्क्रीन पर दोनो तरफ के विजुअल देखे जा सकेंगे। कंपनी ने इसे Bothie का नाम दिया है। कंपनी के अनुसार इसे वीडियो कॉन्टेंट क्रिएटर को काफी फायदा होगा।  Nokia 8 में प्योर एंड्रॉयड दिया गया है और यह Android 7.1.1 पर चलता है। सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
 
ALSO READ: जियो 15 दिन में बांटेगी 60 लाख फोन
 
बेहतर साउंड और एल्युमिनियम बॉडी : फोन की बॉडी एल्यूमिनियम की है और इसमें हाई ग्लॉस मिरर फिनिश दिया गया है। नोकिया ने फोटोज और वीडियो के लिए गूगल फोटोज के तहत अनलिमिटेड स्टोरेज देने का भी वादा किया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Nokia OZO ओडियो  दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स 360 डिग्री ऑडियो का अनुभव ले सकेंगे।
 
ALSO READ: श्याओमी ने घटाई इस फोन की कीमत, अब मिलेगा इतना सस्ता
 
इस हाई एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 256 जीबी तक किया जा सकता है। फोन चार कलर वैरिएंट्स पॉलिश्ड ब्लू,पॉलिश्ड कॉपर, टेम्पर्ड ब्लू और स्टील में मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का Project Praveen बना मिसाल, AI मूल्यांकन में 50 हजार छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Jammu Kashmir Cloudburst : बादलों के फटने से नहीं मिल रही राहत, जम्मू कश्मीर में 40 से ज्यादा घटनाओं में 40 मौतें

Weather Alert : उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में हल्की बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

Dharmendra Pradhan : Gen Z की जिद के कारण झेलनी पड़ी परेशानी, ताकत को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज, बोले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

अगला लेख