Hanuman Chalisa

क्या वाकई फ़ोन को आसमान की ओर उठाने से सिग्नल मिल जाता है?

Webdunia
आधुनिक ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुके मोबाइल फोन में अक्सर ही हम सिग्नल न मिलने की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में अक्सर आपने लोगों को फोन पकड़ आसमान की ओर हाथ उठाए देखा होगा। इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो सिग्नल न मिलने पर ये भगवान से शिकायत कर रहे हों, इसके बावजूद नेटवर्क का डंडा तो अपनी मर्जी के हिसाब से ही वापस आता है। 
 
कभी आपने सोचा है कि फ़ोन को इस तरह आसमान की तरफ उठाने से क्या वाकई नेटवर्क मिल जाता है? इसका जवाब है नहीं। दरअसल मोबाइल फ़ोन के तरंग रूपी सिग्नल हमारे चारो ओर एक सामान रूप से फैले हुए होते हैं। ऐसे में फोन को थोड़ा ऊपर उठाने से आस-पास मौजूद तरंगों की गुणवत्ता में कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता है। शहरी क्षेत्रों में ऊंची इमारतों की वजह से इन तरंगों को हम तक पहुंचने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिसे हाथ ऊपर उठाकर नहीं सुधारा जा सकता। 
 
यदि आपको मोबाइल सिग्नल मिलने में समस्या आ रही है तो फ़ोन ऊपर उठाने की बजाए एक-दो बिल्डिंग आगे या पीछे चले जाएं, हो सकता है कि आपकी मौजूदा जगह पर मोबाइल सिग्नल की तरंगें किसी अवरोध की वजह से अच्छी तरह नहीं पहुंच पा रही हों। ऐसे में थोड़ा आगे या पीछे जाने से अवरोध की स्थिति ख़त्म हो जाएगी और आपके मोबाइल का नेटवर्क वाला डंडा पुनः जीवित हो उठेगा। 
 
पहाड़ी क्षेत्रों में सिग्नल न मिलने की समस्या से जूझते लोगों को ऊंचे इलाके में जाने की सलाह दी जाती है। ऐसे क्षेत्रों में यह तरीका कारगर भी होता है, लेकिन हाथ की ऊंचाई पर फोन उठाने का फायदा यहां भी नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत कर के किसी ऊंचे टीले या अन्य किसी ऊंची जगह पर जाना होगा। दरअसल पहाड़ी इलाकों में मोबाइल टावर पहाड़ के ऊंचे छोर में लगाए जाते हैं, जिससे ऊंचाई में स्थित दो टावर के बीच एक शैडो जोन बन जाता है जहां सिग्नल थोड़ा कमजोर होता है। ऐसे में ऊंचाई पर जाकर आप इन शैडो जोन से बाहर आ सकते हैं।  
 
अगली बार जब भी आपके मोबाइल में सिग्नल न मिले तो हाथ उठाने की बजाए पैर उठाना, मतलब पैर उठाकर थोड़ा आगे या पीछे चले जाना। इससे आपके फ़ोन में सिग्नल और कलेजे में ठंडक आ जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे तेल ने डुबोया बाजार! एक हफ्ते में सेंसेक्स 2092 अंक टूटा, जानें अगले सप्ताह कैसी रहेगी चाल

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

भारतीय Gen-Z का क्रिएटिव प्रोटेस्‍ट बनाम दुनिया के हिंसक आंदोलन, क्‍यों दुनियाभर में सराहे जा रहे हैं भारतीय Gen-Z

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

अगला लेख