Hanuman Chalisa

लेनोवो ने लांच किया पावरफुल स्मार्ट फोन, जानिए फीचर्स

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2016 (18:24 IST)
लेनोवो ने के-6 पावर को भारत में लांच कर दिया है। भारत में लेनोवो के-6 पावर की कीमत 9,999 रुपए है। इस हैंडसेट की बिक्री 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होगी। इसके फीचर्स की बात करें तो लेनोवो के6 पावर में 4000 एमएएच की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3 जीबी रैम है।
कंपनी ने इस स्मार्ट फोन को स्मार्टफोन बर्लिन में आयोजित आईएफए 2016 ट्रेड शो में के6 और के6 नोट स्मार्टफोन के साथ लांच हुआ था। लेनोवो के6 पावर में 5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो के इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्‍ज के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा।
 
फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह पीडीएएफ, प्रो मोड, स्लो मोशन और टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे में एक ऑटो ब्यूटिफिकेशन मोड भी है। फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी ले पाएंगे।
 
पावरफुल बैटरी : कंपनी ने इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी है। इसके बारे में 48 घंटे तक का टॉक टाइम और 649 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। बैटरी की खपत पर ध्यान में रखने के लिए अल्टीमेट पावरसेवर को भी इसका हिस्सा बनाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, दिल्ली में प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह ने जताई ‍चिंता

लोकसभा में महिला सांसदों से भिड़े TMC के कल्याण बनर्जी, पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

अगला लेख