Daily Horoscope
✕

रिलायंस जियो के फोन में रहेंगे धमाकेदार फीचर्स

Webdunia
गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (17:22 IST)
। रिलायंस जियो ने कई फीचर वाला 2999 रुपए में नया फोन जियो दो उतारने की घोषणा की है जिसमें ग्राहक को व्हाट्‍सएप, यू ट्यूब और फेसबुक का इस्तेमाल करने की सुविधा भी होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं आम बैठक के बाद अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा अंबानी और पुत्र आकाश अंबानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने जियो फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी भी दी।



उन्होंने बताया कि ग्राहकों को 2999 रुपए में 15 अगस्त से उपलब्ध होने वाले जियो फोन में व्हाट्‍सएप, यूट्यूब और फेसबुक का उपभोक्ता आनंद ले सकेंगे। हारिजान्टल स्क्रीन व्यूइंग एक्सपीरियंस वाला यह फोन फुल क्वार्टी कीपैड और 2 ड्यूल सिम वाला होगा। इस फोन में एक लाउड मोनोस्पीकर मिलेगा।

काई ओएस पर चलने वाले जियो फोन दो में 2.4 इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

स्टोरेज को एसडीकार्ड का इस्तेमाल कर 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। नए फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर वीजीए और फ्रंट कैमरा होगा। इसमें वीओएलटीई और वॉइस ओवर, वाई-फाई का भी ग्राहक मजा ले सकेगा। फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे कई और फीचर्स भी होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

नवीनतम

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व

अगला लेख