dharma sangrah

आईफोन यूजर्स को आ रही है ये परेशानियां

Webdunia
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (14:59 IST)
एप्पल के नए आईफोन X के यूजर्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स ने एप्पल स्पोर्ट कम्यूनिटी के जरिए सैकड़ों शिकायतें दर्ज की हैं। इनमें कॉल आने पर आईफोन की स्क्रीन ऑन न होने जैसी परेशानियों के बारे में बताया गया है।

इससे यूजर्स के जरूरी फोन कॉल्स मिस हो रहे हैं व उन्हें काफी परेशानी हो रही है। यूजर्स के मुताबिक कॉल आने पर रिगंटोन तो बजती है, लेकिन आईफोन की स्क्रीन 10 सेकंड तक ऑन नहीं होती, इससे उन्हें पता ही नहीं चलता कि कॉल आई किसकी है व यह जरूरी है या नहीं।

इस समस्या को लेकर यूजर्स ने ट्विटर पर शिकायतों की झड़ी लगा दी है। एप्पल के नए टेंथ ऐनिवर्सरी आईफोन को लेकर सैकड़ों यूजर्स ने एप्पल फोर्मस में शिकायत दर्ज करते व एप्पल को टैग करते हुए कहा है कि उनका पॉकेट सुपर कम्प्यूटर कॉल उठाने जैसे बेसिक टास्क को भी सही तरीके से पूरा नहीं कर रहा है। यानी यह सधारण बेसिक फोन से भी घटिया काम कर रहा है।

कॉल आने पर यूजर्स 8 से 10 सेकंड तक इसे असेप्ट नहीं कर पा रहे हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। एप्पल के टेंथ एनिवर्सरी आईफोन X के उपलब्ध होने के बाद से ही यूजर्स ने शिकायतों को लेकर रिपोर्ट करना शुरू कर दिया था।

सबसे पहले इस लेटैस्ट आईफोन की स्क्रीन में ग्रीन लाइन आने की समस्या देखी गई फिर कुछ यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि ठंडे तापमान में आईफोन X अस्थायी रूप व सही तरीके से काम नहीं करता हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने रियर फेसिंग कैमरे में ऑटोफोकस न करने की समस्या को लेकर भी रिपोर्ट किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

भारत आ रहा किम कार्दशियन का ब्रांड ‘स्किम्स’, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ से अधिक का राजस्व

अगला लेख