Hanuman Chalisa

IPhone 15 में दिखेगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, मिलेगा USB टाइप C सपोर्ट, यूजर को होंगे 4 फायदे

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (19:27 IST)
Apple 12  सितंबर को  IPhone 15  की सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इसके फीचर्स को लेकर कई खुलासे सामने आ रहे हैं। ये मॉडल्स USB Type-C पोर्ट के साथ आ सकते हैं। अगर ऐसा होता तो आईफोन की दुनिया में ये बड़ा बदलाव होगा। इससे यूजर्स को भी फायदा होगा। 
 
यूरोपियन यूनियन ने कानून पास किया है कि यूरोप में बिकने वाले सभी मोबाइल फोन, टैबलेट और कैमरा में 2024 के अंत तक यूएसबी टाइप सी लगा हो। भारत में भी इसी तरह की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि आईफोन 15 सीरीज यूएसबी टाइप सी के साध दस्तक देगी।  
 
सितंबर में होने वाले इवेंट में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के रूप में नए आईफोन मॉडल्स मिलने की उम्मीद की जा रही है। 
 
यूजर्स को होंगे 4 फायदे : USB Type-C पोर्ट के साथ आने से यूजर्स का भी फायदा होगा।
 
1. नए चार्जिंग केबल के साथ आईफोन यूजर को फोन को चार्ज करने का समय भी कम हो जाएगा। फोन को पहले से ज्यादा जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।
 
2. मैक, आईपैड और आईफोन के लिए अलग-अलग चार्जिंग केबल की जरूरत होती है। एपल यूजर्स अपने एपल प्रोडक्ट्स के लिए सिंगल चार्जिंग केबल का प्रयोग  कर सकेंगे।
 
3. यूएसबी सी पोर्ट होने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यूजर्स को डेटा ट्रांसफर की फास्ट स्पीड के रूप में मिलेगा। यूएसबी सी पोर्ट के साथ पहले से ज्यादा जल्दी डेटा को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करने में सहायता मिलेगी।
 
4. आईफोन में USB-C port की सुविधा मिलने से यूजर नॉन- एपल डिवाइस का भी इसी केबल के साथ इस्तेमाल कर सकेगा। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अगला लेख