Hanuman Chalisa

Jio Phone Next : जियोफोन नेक्स्ट की बुकिंग शुरू, इन 3 तरीकों से किया जा सकता है बुक

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (15:26 IST)
नई दिल्ली। टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो के बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट ने बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है, फोन दीवाली से उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को जियो ने गूगल के साथ डिजाइन किया है। गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम ‘प्रगति’ और क्वालकॉम के पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ जियोफोन नेक्स्ट फीचर्स के मामले में कहीं आगे दिखाई देता है। 
 
जियोफोन नेक्स्ट की बुकिंग तीन तरीकों से की जा रही है। पहला तरीका है, ऑनलाइन WWW.JIO.COM/NEXT  लिंक पर विजिट कर मोबाइल बुक किया जा सकता है। दूसरा ग्राहक अपने व्हाट्‍सऐप से 7018270182 पर ‘HI’ लिखकर मैसेज भेज सकते हैं।

तीसरा तरीका है जियोमार्ट डिजिटल रिटेल स्टोर पर जा कर फोन बुक कराना। जियोमार्ट डिजटल के करीब 30 हजार स्टोर पार्टनर है जो देश के कोने कोने में फैले हैं। 
 
एंट्री लेवल फोन पर देश में पहली बार कंज्यूमर लोन दिया जा रहा है। जियो ने इसके लिए बड़ी तैयारी की है। विश्लेषकों का मानना है कि इससे ने केवल जियो की ग्राहक संख्या में इजाफा होगा बल्कि जियो का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) भी बढ़ेगा। देश में 30 करोड़ के करीब 2जी ग्राहक हैं और जियो अपने जियोफोन नेक्स्ट से बहुत बड़ी संख्या में इन ग्राहकों को अपनी और खींच सकता है। जियो के मालिक मुकेश अंबानी पहले ही 2जी मुक्त भारत का नारा देकर अपनी रणनीति जाहिर कर चुके हैं। 
ALSO READ: 1999 रुपए डाउन पेमेंट और 300 की EMI पर मिलेगा Jio का धांसू फीचर वाला फोन Next
वैसे तो जियोफोन नेक्स्ट में किसी भी स्मार्टफोन की सभी खूबियां मौजूद हैं परंतु जियो ने 2जी ग्राहकों को 4जी की तरफ खींचने के लिए डिवाइस कीमत कम रखने की कोशिश की है।

जियोफोन नेक्स्ट की सबसे बड़ी खूबी है इसका एंट्री प्राइज। वैसे तो जियोफोन नेक्सट की कीमत 6499 रुपए है पर इसे मात्र 1999 रुपए के डाउन पेमेंट पर अपना बनाया जा सकता है। बकाया भुगतान को किस्तों में चुकाना होगा और उसे भी मोबाइल टैरिफ प्लान के साथ बंडल कर दिया गया है। यह बंडल प्लान 300 रुपए से शुरू होते हैं और 600 रुपए प्रतिमाह तक जाता है। इसका मतलब यह है कि 300 रुपए में स्मार्टफोन के साथ महीने का रिचार्ज भी। बस ग्राहक को करीब 2 हजार की डाउन पेमेंट करनी होगी। 
 
जियो और गूगल दोनों ही टेक्नॉलोजी दिग्गजों ने जियोफोन नेक्स्ट पर बड़ा दांव खेला है। फोन की लॉचिंग पर बोलते हुए जाने माने कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि मैं डिजिटल क्रांति की शक्ति में दृढ़ विश्वास रखता हूं। कनेक्टिविटी प्रदान कर हमने 135 करोड़ भारतीयों के जीवन को बेहतर और सशक्त बनाने की कोशिश की है और अब हमारा  स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट उनकी जिंदगी बदल देगा 
 
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जियोफोन नेक्स्ट को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि जियोफोन नेक्स्ट भारतीयों के लिए डिज़ाइन किया गया किफ़ायती स्मार्टफोन है। यह डिवाइस प्रत्येक भारतीय को इंटरनेट से जुड़ने का अवसर देगा। फोन से जुड़ी इंजीनियरिंग और डिजाइन चुनौतियों को हमारी टीमों ने मिलकर हल किया। मैं यह देखने को उत्साहित हूं कि लाखों लोग इन स्मार्टफोन का उपयोग कैसे करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

सीएम मोहन यादव का तंज, बोले- मधु भैया को देखते ही पटवारी को भेरूजी आने लगते हैं

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय

NTA की भारी चूक: नागपुर के NEET छात्र को थमाया अबू धाबी का सेंटर; छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

अगला लेख