Hanuman Chalisa

हुवावे का Honor 9N पर भारी कैशबेक ऑफर, लेकिन मुफ्त में भी मिल सकता है 4GBरैम वाला गज़ब का फोन...

Webdunia
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी हुवावे ने Honor 9N सेल आज से शुरू कर दी है। इसके शुरुआती मॉडल की कीमत 11,999 से लेकर 17,999 रुपए है। इस फोन की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और Honor इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी।
 
इस फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज, 4GBरैम और 64GB स्टोरेज के साथ-साथ 4GBरैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। 
 
Honor इंडिया की वेबसाइट से खरीदारी करने पर कंपनी ग्राहकों को ईयरफोन फ्री में दे रही है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन फुल पेमेंट करना होगा। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने पर ये ऑफर नहीं मिल रहा है, लेकिन फ्लिपकार्ट से फोन की खरीदारी करने पर 1200 रुपए का मिंत्रा वाउचर, जिओ 2,200 रुपए का कैशबैक और 100GB एडिशनल डाटा का ऑफर दे रहा है। 
 
फ्लिपकार्ट से एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत की छूट भी मिल रही है। Honor इंडिया की वेबसाइट से खरीदारी करने के दौरान मोबीक्विक के माध्यम से पेमेंट करने पर 15 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिल रहा है।
 
मुफ्त में मिलेगा फोन : 'Write reviews win a Honor 9N' नाम से एक कैम्पेन भी चला रही है। हैंडसेड के किसी भी वेरियंट को खरीदने वाले कस्टमर इसमें हिस्सा ले सकते हैं। फोन का रिव्यू लिखने वालों में से कंपनी लकी ड्रॉ के माध्यम से एक रिव्यू का चुनाव करेगी और उसे Honor 9N फ्री में दिया जाएगा। यह ऑफर 5 अगस्त तक रिव्यू लिखने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

रानी की वाव ने बढ़ाया भारत का गौरव, WOW Awards Asia 2026 में 3D प्रोजेक्शन शो को मिला गोल्ड अवार्ड

हार्मुज स्ट्रेट में UAE के 2 तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, 1 भारतीय की मौत; अमेरिका ने नाकेबंदी का किया ऐलान

पर्यावरण संरक्षण में क्यों पिछड़ रहा है भारत

Top News 14 July: हार्मुज स्ट्रेट में यूएई के 2 जहाजों पर हमला, कच्चा तेल उछला, 900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

अगला लेख