ramcharitmanas
✕

Pixel 2 और Pixel 2 XL लीक हुए फीचर्स और फोटो

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (15:43 IST)
मेड बाय गूगल का आयोजन बुधवार को होगा। गूगल इसमें अपना फ्लैगशिप फोन Pixel 2 और Pixel 2 XL के साथ ही कई नए प्रोडक्ट भी लांच करेगा। आईफोन एक्स लागू करने के बाद गूगल के लिए यह फोन चुनौती होगा। वह किस तरह के फीचर्स से आईफोन के इस फोन का मुकाबला करती है। लांच होने से पहले ही गूगल पिक्सल 2 की तस्वीरें और फीचर्स लीक हो गए हैं।
 
इसकी तस्वीरों को ट्विटर पर इवान ब्लास ने शेयर किया है। इसके फोटो के साथ फीचर्स भी लीक किए गए हैं। 
फीचर्स की बात करें तो इबैक पैनल डुअल टोन्ड है, लेकिन इसमें डुअल कैमरा नहीं दिख रहा है जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ट्रेंड बन चुका है। फीचर्स के मुताबिक डिस्प्ले का ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का होगा। इसके अलावा दूसरे वैरिएंट में 16:9 का ऐस्पेक्ट रेश्यो होगा और इसमे 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी जाएगी।
 
होम स्क्रीन में भी बदलाव देखा जा सकता है यानी इस बार नया लांचर भी लॉन्च किया जाएगा। इसका बैक ग्लास फिनिश है यानी इस बार वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। होम स्क्रीन पर गूगल सर्च बार पिछली बार ऊपर की तरफ था, लेकिन इस बार यह नीचे देखा जा सकता है। जाहिर है इसमें Android 8 Oreo दिया जाएगा और यह इसमें कोई ब्लोटवेयर भी नहीं होंगे। 
 
तस्वीरों और फीचर्स के साथ ही इसकी कीमतें भी लीक हो रही हैं। ड्रॉयड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिक्सल की कीमत 649 डॉलर (लगभग 42000 रुपए) होगी, जबकि इसके 128GB वैरिएंट की कीमत 749 डॉलर ( लगभग 49,000 रुपये) होगी। Pixel 2 XL की कीमत 849 डॉलर (55,750 रुपये) से शुरू होगी और 949 डॉलर इसके 128GB वैरिएंट की कीमत होगी। यानी इस बार कंपनी लगभग iPhone X जैसा कीमती स्मार्टफोन लांच करेगी, क्योंकि आईफोन एक्स की कीमत 999 डॉलर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

नवीनतम

Railway Ticket Insurance : टिकट के साथ बीमा लिया तो नकद भुगतान नहीं चलेगा, जानें नया नियम

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

इंदौर के सारांश जैन ने रणजी में झटके 7 विकेट, म.प्र को दिलाई 162 रनों की बढ़त

डॉ. अशोक भार्गव अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित

अगला लेख