Apple iPhone की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट देश में बनेगी, 60000 लोगों को मिलेंगी नौकरियां

Webdunia
मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (20:30 IST)
केंद्रीय दूरसंचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि भारत में आईफोन बनाने के लिए एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु में होसुर के पास स्थापित किया जा रहा है। इस कारखाने में करीब 60,000 लोग काम करेंगे।
 
वैष्णव ने आदिवासी गौरव दिवस समारोह में कहा कि रांची और हजारीबाग के आसपास रहने वाली छह हजार आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘एप्पल का आईफोन अब भारत में बन रहा है और इसका देश में सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु के पास होसुर में स्थापित किया जा रहा है। एक कारखाने में 60,000 लोग काम करेंगे।’’
 
उन्होंने कहा कि इन 60,000 कर्मचारियों में से पहले 6,000 कर्मचारी रांची और हजारीबाग के आसपास के स्थानों की हमारी आदिवासी बहनें हैं। आदिवासी बहनों को एप्पल आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 
 
एप्पल ने आईफोन कारखाना स्थापित करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को ठेका दिया है, जिसका होसुर में एक संयंत्र है। कंपनी भारत में दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन से आईफोन बनवाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More