ramcharitmanas

Asus 6Z : दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्ट फोन, रियर कैमरा फ्लिप होकर बन जाएगा सेल्फी कैमरा

Webdunia
बुधवार, 19 जून 2019 (19:02 IST)
ताइवान की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Asus ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus 6Z भारत में लांच कर दिया है। स्मार्टफोन का खास फीचर फ्लिप कैमरा मकैनिज्म है।

इसमें रियर कैमरा ही फ्लिप होकर सेल्फी कैमरा की तरह काम करता है। कैमरा न सिर्फ फ्लिप होता है, बल्कि ड्युल सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इससे रियर कैमरे की सहायता से ही सेल्फी क्लिक की जा सकती है। ये दोनों कैमरा एक ही सेटअप में मिलते हैं। Asus ने इसे दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन बताया है।
 
आसुस 6Zस्मार्टफोन में मोटोराइज्ड फ्लिप कैमरा दिया गया है। खास लिक्विड मेटल का इस्तेमाल करते हुए फ्लिप कैमरे को बनाया गया है। यह लिक्विड मेटल, स्टेनलेस स्टील से हल्की है और चार गुना ज्यादा मजबूत है।
 
कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन पर 100,000 बार फ्लिप कैमरा को टेस्ट किया गया है और अगर आपका फोन अचानक से गिर जाता है तो कैमरा स्वत: बंद हो जाएगा।
स्मार्टफोन रियर ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें मुख्य सेंसर 48MP और सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। फोन में 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस दिया गया है।
 
बिना नॉच वाले डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.46 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। Asus 6Z का डिस्प्ले टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग से प्रोटेक्टेड भी है।
 
फोन की बिक्री 26 जून से ई-कॉमर्स वेबसाइट से होगी। स्मार्ट फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB/64GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए, 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 और 8GB/256GB वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख