Hanuman Chalisa

कैमरा फीचर्स को लेकर Apple ने बदली रणनीति, ट्रिपल कैमरे वाला होगा नया आईफोन

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (14:47 IST)
Apple अब 2019 में तीन नए आईफोन लांच करने की तैयारी कर रही है, लेकिन अब उसका ध्यान कैमरा फीचर्स पर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स स्मार्टफोन्स खरीदते समय कैमरा कैमरा फीचर्स पर काफी ध्यान देते हैं। इसे देखते हुए Apple अपने नए स्मार्ट फोन में ट्रिपल रियर कैमरा देगी।
 
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार Apple पहली बार अपने आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा देगी। हालांकि यह फीचर सिर्फ प्रीमियम मॉडल में भी होगा।  बाकी के दो मॉडल में ड्‍यूल कैमरा होगा।
  
 
उम्मीद से कम ब्रिकी पर कंपनी ने उठाया यह कदम : पिछले साल लांच आईफोन XS, XS Max और XR की बिक्री कंपनी की उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। चीन में भी आईफोन की ब्रिकी पर असर पड़ा, इसलिए कंपनी का ध्यान कैमरा फीचर्स पर है। Apple कैमरा फीचर्स में सैमसंग और हुवावे जैसी कंपनियों से पीछे है। सैमसंग ने पिछले वर्ष गैलेक्सी ए9 को लांच किया था जिसमें चार रीयर कैमरे थे। हुवावे भी ट्रिपल कैमरे वाले फोन लांच कर चुकी है।
 
क्या Apple की रणनीति हो पाएगी सफल : टेक विशेषज्ञों के मुताबिक Apple की‍ बिक्री बढ़ाने की इस रणनीति से ग्राहकों को लुभाना आसान नहीं होगा, क्योंकि चीनी स्मार्ट फोन कंपनियां सस्ती कीमतों में आईफोन से अच्‍छे फीचर्स ग्राहकों को देती हैं। आईफोन के ट्रिपल कैमरे वाले फोन के लांच होने के बाद ही कहा जा सकता है कि यह फोन ग्राहकों को कितना लुभाता है। (Photo courtesy : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

'यूपी की नौकरशाही पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार नहीं': CM योगी का बड़ा बयान, 464 करोड़ की प्रशासनिक अकादमी का किया लोकार्पण

योगी सरकार का बड़ा दावा, जून में आबकारी विभाग को ₹5,173 करोड़ का राजस्व, 1500 से ज्यादा अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

यूपी में EV चार्जिंग पर बड़ी राहत: सोलर आवर्स में 20% सस्ती बिजली, योगी सरकार का नया फैसला

मथुरा में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में शहर डूबा, नगर निगम के दावों की खुली पोल

अगला लेख