Mizoram Election : ममित जिले में राजनीतिक दलों के तोरण, बैनर, पोस्टर, कटआउट गायब

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (18:20 IST)
Mizoram Assembly Elections 2023 : मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए केवल 4 दिन बचे हैं और राज्य के ममित जिले की सड़कें अभी तक राजनीतिक दलों के तोरणों, पोस्टर, बैनर या नेताओं के कटआउट से नहीं सजी हैं तथा चुनाव प्रचार अभियान कुल मिलाकर फीका पड़ा हुआ है।

ममित जिले में केवल मिजो नेशनल फ्रंट, कांग्रेस, जोरम पीपुल्स मूवमेंट और भारतीय जनता पार्टी के कुछ छोटे झंडे लहरा रहे हैं। ममित जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं- हाचेक, ममित और डम्पा। ममित क्षेत्र के एक व्यवसायी एच. सियानजामा ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के दौरान अभियान कैसे चलाया जाए, इसके लिए मिजोरम पीपुल्स फोरम (एमपीएफ) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें दो शक्तिशाली गैर सरकारी संगठन- यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) और मिजोरम हमीचे इंसुइखाओम पावल (एमएचआईपी) शामिल हैं।
 
एच. सियानजामा ने कहा, मंच तय करता है कि अभियान के लिए संयुक्त मंच कब बनेगा। ऐसे आयोजन के दौरान राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि वे उपस्थित रहें और मतदाताओं को अपना भाषण दें। इसके बाद सवाल-जवाब का दौर शुरू होता है। इससे यहां राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार में संतुलन बनाए रखना सुनिश्चित होता है।
 
मिजोरम की 40 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए सात नवंबर को चुनाव होंगे। सियानजामा ने कहा, सभी राजनीतिक हितधारकों ने चुनाव के दौरान अभियान कैसे चलाया जाए, इस पर मिजोरम पीपुल्स फोरम (एमपीएफ) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More