Hanuman Chalisa

सीओए ने #MeToo की अज्ञात पोस्ट पर BCCI के जौहरी से मांगा जवाब

Webdunia
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (18:15 IST)
नई दिल्ली। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने शनिवार को बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ #मीटू पर अज्ञात अकाउंट से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।
 
 
लेखक हरनिद्ध कौर ने इस अज्ञात पीड़ित के आरोपों को पोस्ट किया है जिन्होंने डिस्कवरी चैनल पर जौहरी की पूर्व साथी होने का दावा किया है। जौहरी ने 2001 से 2016 तक इस चैनल के साथ विभिन्न पदों पर काम किया, इसके बाद वह बीसीसीआई के सीईओ बने।
 
 
कौर की ट्वीट ने स्क्रीनशॉट भी हैं और इसमें कथित घटना को विस्तार से बताया गया है। इसके अनुसार, ‘कई आला अधिकारियों के खिलाफ मीडिया में ई-मेल भेजे गए हैं। पीड़ित ने सभी नाम नहीं बताने को कहा है। राहुल जौहरी, तुम्हारा समय खत्म, #मीटू।’

ALSO READ: #MeToo : BCCI के CEO राहुल जौहरी पर भी लगा आरोप
 
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त सीओए ने जौहरी से स्पष्टीकरण मांगा है, इसमें कोई समय सीमा नहीं दी गयी है। सीओए के बयान के अनुसार, ‘इन रिपोर्ट में अज्ञात व्यक्ति ने ट्विटर हैंडल पर राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का खुलासा किया है। ये आरोप उनकी पिछले कार्यकाल से संबंधित हैं।’
 
 
इसमें कहा गया है, ‘हालांकि, ये आरोप बीसीसीआई में उनके कार्यकाल के दौरान से संबंधित नहीं है, पर बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति को यह उचित लगा कि उनसे इन आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाए।’ इसके अनुसार, ‘उन्हें एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण सौंपने के लिए कहा गया है। आगे की कार्रवाई इसके अनुसार होगी।’ (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

'निश्चय कर अपनी जीत करौं': सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का नया फुटेज

हाथ में राइफल और ईरान को खुली चेतावनी; ट्रंप की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Top News : क्या बंगाल में खिलेगा कमल? ट्रंप ने असॉल्ट राइफल के साथ पोस्ट की फोटो

Poll of Polls : 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार? पढ़िए पोल्स ऑफ पोल्स के अनुमान

MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत

अगला लेख