Hanuman Chalisa

पत्रकार उमेश चतुर्वेदी सम्मानित

Webdunia
नई दिल्ली। पत्रकारिता में लगातार हिंदी की प्रतिष्ठा के लिए कलम से संघर्षरत उमेश चतुर्वेदी को 2014 के प्रतिष्ठित काका साहब कालेलकर पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान काका साहब कालेलकर द्वारा स्थापित गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा और विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान ने संयुक्त रूप से दिया है।
 
चतुर्वेदी को पत्रकारिता जगत का यह प्रतिष्ठित सम्मान राजधानी दिल्ली में गांधीजी की समाधि के नजदीक स्थित सन्निधि सभागार में मशहूर गांधीवादी और सर्वोदयी कार्यकर्ता रामचंद्र राही और गांधी शांति प्रतिष्ठान के सचिव सुरेंद्र कुमार के हाथों दिया गया। आपको बता दें कि गांधीजी के अनन्य सहयोगी काका साहब कालेलकर ने ही सन्निधि सभागार को स्थापित किया है। 
 
बलिया जिले के बघांव गांव के निवासी उमेश चतुर्वेदी हिंदी के मशहूर स्तंभकार हैं और इन दिनों लाइव इंडिया टेलीविजन चैनल के दिल्ली दफ्तर में वरिष्ठ कार्यक्रम निर्माता के तौर पर कार्यरत हैं। इस मौके उमेश चतुर्वेदी ने हिंदी के लिए रोमन लिपि अपनाए जाने के चेतन भगत जैसे लेखकों के अभियान का पुरजोर विरोध किया। चतुर्वेदी ने कहा कि इससे हिंदी की पहचान खो जाएगी।

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

मास्क पहनकर आम यात्री बने मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे न होने पर उतारा; ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, 60 घायल

US-Iran War: अमेरिका ने दूसरे दिन भी ईरान के 6 राज्यों में की बमबारी, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव