Hanuman Chalisa

क्या आप अपने बच्चे को समय दे रहे हैं?

Webdunia
बुधवार, 16 मई 2018 (14:40 IST)
हर कोई अपनी बातें किसी अपने से शेयर करना चाहता है। बातचीत करना हम सभी की जरूरत है। अब क्योंकि हम बड़े हो चुके हैं, तो काफी कुछ हमें पता होता है। छोटी-छोटी बातें हमें किसी से पूछने की हमेशा जरूरत नहीं होती है। हालांकि दूसरी बड़ी बातें होती हैं हमारे पास, जो हमें परेशान करती हैं। ऐसे में हम किसी समझदार से बातें करके अपनी समस्या का हल निकाल लेते हैं।
 
हम अक्सर सोचते हैं कि बच्चों का जीवन कितना अच्छा होता है, क्योंकि उन्हें दुनिया की कोई बड़ी परेशानी नहीं होती है। लेकिन आप नहीं जानते कि बच्चों का मन इतना कोमल होता है कि उनकी दिनचर्या की छोटी-छोटी समस्या भी उन्हें हम बड़ों से भी ज्यादा परेशान कर देती है, जैसे उनकी टीचर की स्कूल या ट्यूशन में लगाई गई डांट, अपने किसी दोस्त से झगड़ा, उसके दोस्त या भाई-बहन का उससे बात न करना, ऐसी कोई चीज जो उसके सभी दोस्तों के पास हो लेकिन उसके पास न हो, उसका अपने बाकी साथियों से पढ़ाई में कमजोर होना या अपने भाई-बहन से जाने-अनजाने में तुलना किया जाना आदि ऐसी अनेक बातें हैं, जो अपने बच्चे को बहुत ज्यादा परेशान कर देती हैं।
 
क्या आपने कभी तसल्ली से अपने बच्चे की बातें सुनीं? या यह कहकर टाल दिया कि अभी आप व्यस्त हैं बाद में आना? यदि आप ऐसा करते आए हैं तो अबसे ऐसा न करें। कई बार केवल यदि आप उनकी बातें सुन ले, इतने में भी उनका मन हल्का हो जाता है।
 
आइए जानें कि कैसे आप अपने बच्चे के साथ समय बिता सकते हैं... 
 
1. कुछ समय के लिए उनके साथ उनकी उम्र का ही बनकर रहें, उनके साथ खेलें।
 
2. उन्हें हफ्ते में कम से कम एक बार बाहर घुमाने ले जाएं।
 
3. उनके साथ उनके पसंदीदा कार्टून देखें।
 
4. उन्हें उनके दोस्तों से मिलाने ले जाएं।
 
5. एक वक्त का खाना यदि वे स्कूल में खाते हैं, तो कम से कम एक वक्त का खाना उनके साथ खाएं।
 
6. उनके साथ कॉलोनी के बगीचे में जाएं, टहलें व उस दौरान उनसे बातें करें और उनकी परेशानी जानने की कोशिश करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख