Publish Date: Sat, 18 Jan 2025 (13:13 IST)
Updated Date: Sat, 18 Jan 2025 (13:23 IST)
Baby Names Inspired With Ganga River: गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है। इसे माँ गंगा के नाम से भी जाना जाता है। गंगा माता की पवित्रता और पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, कई माता-पिता अपनी बेटी का नाम गंगा से प्रेरित नाम रखना पसंद करते हैं। मां गंगा के ये नाम बहुत ही सुन्दर हैं और इन नामों का आपकी बेटी के व्यक्तित्व पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा। यदि आप भी अपनी बेटी का नाम गंगा से प्रेरित नाम रखना चाहते हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। हम आपके लिए कुछ खूबसूरत और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।
मां गंगा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम
-
गंगिका: यह नाम गंगा नदी का ही एक रूप है और इसका अर्थ होता है - गंगा की तरह पवित्र।
-
जान्हवी: पौराणिक कथाओं के अनुसार जह्नु ऋषि ने गंगा को बेटी माना था। इस वजह से गंगा को जान्हवी कहा जाता है।
-
शिवाया: गंगा नदी को शिवजी ने अपनी जटाओं में स्थान दिया है। इसलिए इन्हें शिवाया नाम से जाना जाता है।1
-
हिमाली: मां गंगा हिमालय की पुत्री भी हैं इसलिए उन्हें हिमाली कहा जाता है। यह नाम पर्वतीय सौंदर्य का प्रतीक है।
-
शुभ्रा: गंगा नदी साफ, सफेद, जन्नत जैसे अर्थ वाला शुभ्रा नाम भी बेबी गर्ल के लिए अच्छा रहेगा।
-
तारिणी: इस नाम का मतलब होता है तारने वाली।
-
जीविका: जिसमा मतलब भोजन और पोषण देने वाली।
-
पावनी: इस नाम का संबंध भी गंगा मां से है इसका मतलब होता है पवित्रता।
-
अनंता: आप अपनी बेटी के लिए ये नाम भी चुन सकती हैं। इस नाम का संबंध भी गंगा से है और अर्थ है अनंत विस्तार वाली।