ramcharitmanas

आइए जानें क्यों शिशुओं के लिए पौष्टिक गुणों से भरपूर है 'दाल का पानी'

नम्रता जायसवाल
नवजात शिशु के लिए 6 महीने तक मां का दूध ही सम्पूर्ण आहार होता है, लेकिन 6 महीने बाद शिशु को मां के दूध के अलावा दाल का पानी भी पिलाने को कहा जाता है। शिशु के शरीर के अंदरुनी अंग इस समय अपने-अपने काम के लिए तैयार हो रहे होते हैं, ऐसे में वे कोई ठोस आहार तो इस समय लेने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे में डॉक्टर के अलावा आपके घर के बड़े-बुजुर्ग भी बच्चे को दाल का पानी पिलाने की सलाह देते होंगे।

आइए आपको बताते हैं कि छोटे बच्चों को दाल का पानी पिलाने के क्या बेहतरीन फायदे होते हैं। 
 
1. बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है और दाल तो प्रोटीन का पावर हाउस होती है।
 
2. दाल के पानी में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं जो बच्चे के अंगों के विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

ALSO READ: शिशु की मालिश है बेहद जरूरी, जानें मालिश से शिशु को मिलने वाले बेहतरीन फायदे...
 
3. दाल के पानी व पतली दाल को आपके बच्चे का शरीर आसानी से पचा पाता है।





 
 
 


 





 
4. दालों में प्रोटीन के अलावा दूसरे पौष्टिक तत्व भी होते हैं जैसे आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिंस, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट आदि।
 
5. दालों की एक खासयित यह भी है कि गैस की आंच पर पकने के बाद भी इसकी पौष्टिकता बरकरार रहती हैं।

ALSO READ: टीकाकरण क्यों है जरूरी और यह कैसे हमें आने वाले घातक संक्रामक रोगों से बचाता है?
 

 



6. दालों में आयरन की भरपूर मात्रा होने से यह बच्चों में खून को बढ़ाता है।
 
7. दालों में फाइबर होता है जो बच्चों की कोमल आंतों को भी अच्छे से साफ कर देता है।

ALSO READ: बच्चों को सिखाएं दांतों पर ब्रश करने का सही तरीका
 
8. छोटे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही कम होती है इसलिए वे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। दाल का पानी पिलाने से उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है क्योंकि दालों में उचित मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।
 
9. दाल के पानी से शिशु की हडि्डयां मजबूत होती हैं क्योंकि दालों में कैल्शियम, मैग्नेशियम और फास्फोरस भी भरपूर होता है।

ALSO READ: ब्रेस्ट फीडिंग के समय क्या आपके दूध के साथ भी निकलता है खून?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

अगला लेख