भगवान महादेव के इन सुन्दर नामों से करें अपने बेटे का नामकरण
नाम के साथ उनका अर्थ भी हैं दिव्य, जानकर दिल हो जायेगा खुश
अपने बच्चे के लिए नाम ढूंढना पैरेंट्स के लिए हमेशा बहुत सारे उत्साह और रिसर्च का कार्य होता है। भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के लिए एक सार्थक नाम ज्यादा पसंद करते हैं। आजकल पैरेंट्स अपने बेबी के लिए पारंपरिक आकर्षक और अर्थपूर्ण नाम तलाशते हैं।
शिव हमारे पसंदीदा आराध्य हैं। महादेव के अनेकों सुन्दर नाम हैं। क्या आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए नाम ढूंढ रहे हैं। अगर आप अपने लाड़ले के लिए कोई सुन्दर और अच्छे अर्थ वाला नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज इस आलेख में हम आपको भगवान् शिव के कुछ सुन्दर नाम और उनके अर्थ दे रहे हैं जिनमें से अपनी पसंद का नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
ALSO READ: व (V) अक्षर से ढूंढ रहे हैं अपने लाड़ले के लिए नाम, तो एक बार ये विकल्प ज़रूर देखें
बेटे के लिए भगवान् शिव के सुन्दर नाम
-
अकाय : निराकार
-
त्रयाक्ष : त्रिनेत्र
-
आयुधि : परम आनंद की अवस्था में रहने वाला
-
प्रहास : हंसमुख
-
सोहम : सत्य के साथ स्वयं की पहचान करना
-
पुष्कर : पोषण देने वाला
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें