Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
गर्भावस्था में आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ चीजों का सेवन इस दौरान सेहत को फायदा पहुंचाता है तो कुछ का नुकसान। आइए, जानते हैं गर्भावस्था के दौरान कौन सी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए -
1. नमक की अधिक मात्रा लेने से परहेज करें।
2. पहले से तैयार खाद्य पदार्थ यानी कि प्रोसेस्ड और प्रिजर्व्ड फूड का प्रयोग करने से बचें।
3. नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखें और हो सके तो इस दौरान शाकाहारी रहें।
4. प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक तले-भुने व मसालेदार पदार्थों का इस्तेमाल भी कम ही करें।
5. प्रेग्नेंसी के दौरान चाय या कॉफी का अत्यधिक सेवन करने से बचना चाहिए। दिनभर में अधिक से अधिक 3 कप चाय या कॉफी लें। इसके अलावा अधिक कैफीन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
6. अधिक फैट और शुगर वाली चीजों से भी दूरी बनाएं। ज्यादा मीठा, बेक की हुई चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यह स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक होंगी ही, बल्कि आपको प्री प्रेग्नेंसी फिगर पाने में भी काफी परेशानी हो सकती है।