इरोम शर्मिला की करारी हार, मिले मात्र 90 वोट...

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2017 (15:11 IST)
इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम सिंह ने भाजपा के एल. बसंत सिंह को 10,400 मतों से पराजित कर थोउबाल सीट पर जीत हासिल की। इस सीट से चुनाव लड़ रहीं मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को महज 90 मत मिले। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
 
दोपहर 1 बजे तक के रुझान और परिणामों के मुताबिक कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और उसके उम्मीदवार इतनी ही सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा के 4 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है और पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही है। सिंह ने थोउबाल सीट पर 10,400 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता अब्दुल नसीर ने लिलोंग सीट पर 1,268 मतों से जीत दर्ज की।
 
के. जयकिशन सिंह (कांग्रेस) ने थांगमेईबांद सीट पर 157 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की। कोन्थाउजम सीट पर भाजपा के सापम रंजन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शारत सिंह को 2,772 मतों से पराजित किया। नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के वाई. जयकुमार सिंह ने 345 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

JNU ने तुर्की की यूनिवर्सिटी के साथ किया समझौता रद्द, कहा- देश के साथ खड़े हैं

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस मनाएगी जश्न, 21 मई को महाराष्ट्र में निकालेगी तिरंगा यात्रा

राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कड़ी सुरक्षा, पाकिस्तानी सिम पर प्रतिबंध

Operation Sindoor से दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत, टिक नहीं पाए तुर्किए के UAV

नक्‍सलियों के खिलाफ 'ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट' को लेकर सुरक्षाबलों ने किया यह दावा

अगला लेख