Hanuman Chalisa

मणिपुर विधानसभा चुनाव में खड़े हुए हैं 54 करोड़पति

Webdunia
नई दिल्ली। मणिपुर विधानसभा के लिए 4 मार्च को होने वाले चुनाव के पहले चरण में कुल 54 करोड़पतियों का भविष्य भी दांव पर लगा है, जबकि 8 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है।
 
मणिपुर इलेक्शन वॉच एवं एसोसिएशन फॉर डेमोकेट्रिक रिफॉर्म (एडीआर) ने राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 17 राजनीतिक दलों के सभी 167 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया। इनमें 14 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। उसने कहा कि 167 उम्मीदवारों में से 54 करोड़पति हैं।
 
दिल्ली स्थित एडीआर ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि यदि पार्टीवार नजर डाली जाए तो कांग्रेस के 37 में से 21, भाजपा के 38 में से 21, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 12 में से 5, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया डेवलपमेंट पार्टी के 8 में से 2 तथा राकांपा के 6 में से 2 ने 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है। मणिपुर चुनाव के पहले चरण में उम्मीदवारों के शपथ पत्र के आधार पर प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 1.04 करोड़ रुपए आंकी गई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार इस चरण में 3 सबसे धनी उम्मीदवारों में पहले स्थान पर नगा पीपुल्स फ्रंट के सेहपु हाओकिप हैं जिनकी 13 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इसके बाद भाजपा के के कृष्णकुमार की 9 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति और कांग्रेस के क्षेत्रियमायुम बीरेन सिंह की 8 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
 
इसके अनुसार 167 में से 8 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। इनमें से 3 उम्मीदवारों पर हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी तथा बेईमानी जैसे गंभीर आपराधिक मामले हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

अगला लेख