मणिपुर चुनाव : भाजपा ने जारी की 31 उम्मीदवारों की पहली सूची

Webdunia
नई दिल्ली। मणिपुर विधानसभा के इस साल मार्च माह में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इन 31 उम्मीदवारों में से 20 के नामों की घोषणा चुनाव के पहले चरण के लिए की गई है, जो 4 मार्च को होना है जबकि बाकी 11 उम्मीदवार 8 मार्च को होने वाले दूसरे चरण में चुनाव में उतरेंगे।
 
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली और अन्य सदस्य मौजूद थे।
 
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 2 चरणों में होने हैं, पहला चरण 4 मार्च को और दूसरा 8 मार्च को होगा। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की लड़ाई है लेकिन भाजपा किसी उम्मीदवार को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करेगी, ऐसी संभावना कम ही है।
 
मणिपुर के लिए भाजपा की सूची इस प्रकार है : 
हीन्गांग- एन. बीरेन सिंह 
खुरई- एल. सुसीन्द्रो मैती
थोंगजू- ठाकुर बिश्बजीत सिंह
कीराओ- एल. रामेश्वर मैती
एन्द्रो- डॉ. निमाईचंद लुवांग
लामलई- खाइबोमचा सिंह
सागोलबंद- डॉ. खालोकेन सिंह
कीसामथोंग- आरके शिवचंद्र सिंह 
याइसकुल- ठाकुर सत्यव्रत सिंह
वांगखी- युमखम इराबोत सिंह
खोन्थूजाम- डॉ. एस. राजन सिंह
पाटसोई- एस. प्रेमनंद शर्मा 
लंगथाबल- ओ. जयसिंह
वांगोई- एस. जयसिंह
मयांग इम्फाल- के. रवीन्द्र सिंह 
नाम्बाल- ठाकुर चौबा सिंह
ओइनम- एल. राधाकिशोर सिंह
मोइरांग- पी. शरतचन्द्र सिंह
थांगा- एम. असनीकुमार सिंह
कुंबी- एन. मांगी सिंह
लिलोंग- मोहम्मद अनवर हुसैन
थौबाल- एल. बसंत सिंह (भीम)
वांगखेम- ओ. हरिदास सिंह 
हीरक- ठाकुर राधेश्याम सिंह 
वांगिंग टेंठा- एम. हेमंत सिंह 
खांगाबोक- ठाकुर जादूमणि सिंह 
वाबगई- डॉ. यू. डेबेन सिंह 
हियान्गलम- डॉ. वाई राधेश्याम सिंह
सूगनू- वाई. जिबेन सिंह
तडूबी (सु.) फ्रांसिस गाजोक्पा
तामी (सु.) जेड किखोन्बू न्यूमाई। 
(भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर

Ceasefire को लेकर भारत और पाक के DGMO ने की बात, Pakistan के विदेश मंत्री डार ने किया यह दावा

Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा को मिलेगी उसके हर गुनाह की सजा, बनी 5 वकीलों की टीम, जनरल तुषार मेहता अध्यक्ष

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 3 राइफल और 3 ग्रेनेड बरामद

अगला लेख