Manipur 2012 %e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%9f %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf %e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%aa 112012500153_1.htm

Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मणिपुर में हेमा हिट, स्मृति फ्लॉप

Advertiesment
मणिपुर चुनाव
भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष और टीवी स्टार स्मृति ईरानी की मणिपुर की चुनावी सभा पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुई। हालांकि भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी की सभा भीड़ जुटाने में कामयाब रही।

भाजपा सूत्रों के अनुसार मणिपुर विधानसभा चुनावों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को छोड़कर अभी तक कोई बड़ा राष्ट्रीय नेता प्रचार के लिए नहीं गया।

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को भी मणिपुर जाना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते वे नहीं जा पाईं। सूत्रों ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रचार करने के लिए भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष किरण माहेश्वरी, सांसद हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी मणिपुर गईं।

सूत्रों ने बताया कि हेमा मालिनी की चुनावी सभा हिट रही, लेकिन स्मृति ईरानी की सभा फ्लॉप हो गई। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi