biodatamaker
✕

30 हजार से अधिक भक्तों ने गूगल पर खोजा अमलनेर का मंगल ग्रह मंदिर

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (13:11 IST)
गूगल की ओर से मिला 4.6 रिव्यू का प्रमाण पत्र
 
अमलनेर। महाराष्ट्र के अमलनेर में स्थित दुर्लभ मंगल ग्रह मंदिर की देश और दुनिया में सर्चेबिलिटी बढ़ती जा रही है। यहां पर मंगल दोष की शांति का अचूक समाधान होता है। हाल ही में मात्र एक माह में गूगल पर मंगल ग्रह मंदिर को 30 हजार से अधिक भक्तों ने सर्च किया है। इससे पता चलता है कि मंगल ग्रह की सर्चेबिलिटी बढ़ती जा रही है।
 
आजकल दुनिया मोबाइल पर है। हर कोई मोबाइल का उपयोग कर रहा है। एक क्लिक पर सभी तरह की जानकारी हम मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। किसी को भी कुछ भी सर्च करना हो या जानना हो तो वह गूगल पर जाता है। ऐसी ही एक जानकारी मंगल ग्रह मंदिर सेवा संस्थान को मिली जबकि पिछले माह इस जागृत स्थान को 30,000 लोगों ने सर्च किया।
 
दिलचस्प बात यह है कि मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने ही नहीं, बल्कि मंदिर की वेबसाइट पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया, पूछताछ और राय भी दर्ज की है। पूजा का समय, ऑनलाइन अभिषेक बुकिंग, अन्य प्रश्न साझा किए जाते हैं। भक्तों द्वारा उठाए गए प्रश्नों पर मंदिर प्रशासन ने भी त्वरित प्रतिक्रिया देकर मंदिर वेबसाइट की समीक्षाओं में वृद्धि की है। 
 
उपरोक्त सर्चेबिलिटी के बढ़ने और त्वरित प्रतिक्रिया के चलते गूगल ने इस मंदिर की वेबसाइट को नोटिस में लेकर इसे 4.6 रिव्यू की रैंक का प्रमाण पत्र दिया है जो कि मंदिर प्रशासन की विश्वसनीयता और सेवाभाव को दर्शाता है।
 
उल्लेखनीय है कि मंगल ग्रह मंदिर में पंचामृत अभिषेक, स्वतंत्र अभिषेक, नित्य प्रभात श्री मंगल अभिषेक, हवनात्मक शांति, भोमयाग आदि पूजा एवं अभिषेक किए जाते हैं। उक्त पूजा और अभिषेक से मांगलिक दोष हमेशा के लिए दूर हो जाता है।
कैसे पहुंचे श्री मंगल देव मंदिर अमलनेर महाराष्ट्र | how to reach shri mangal dev graha mandir amalner maharashtra:
 
- जलगांव से अमलनेर की दूरी | jalgaon to amalner distance: यहां पहुंचने के लिए आप महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। अमलनेर जलगांव जिले में ही स्थित एक गांव है। अमलनेर जलगांव से 58.1 किमी दूर है।
 
- धुले से अमलनेर की दूरी | dhule to amalner distance: आप यहां जाना चाहते हैं तो धुले नामक शहर पहुंचकर भी यहां से सड़क मार्ग से जा सकते हैं। धुले अमलनेर 36.4 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
- अमलनेर से मंगलदेव मंदिर की दूरी | amalner to mangal dev mandir distance: अमलनेर गांव से श्री मंगल ग्रह के लिए मंदिर रास्ता करीब 2.5 किलोमीटर दूर का है। मंदिर तक के लिए कई वाहन उपलब्ध हैं।
 
पूरा पता है- मंगल ग्रह मंदिर, चोपड़ा रोड, धनगर गली, अमलनेर, जिला जलगांव, महाराष्ट्र-425401 | Mangal Grah Mandir, Chopra Rd, Dhangar Galli, Amalner, Maharashtra 425401

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 17 अक्‍टूबर, 2026

17 October Birthday: आपको 17 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sharadi Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में देवी विसर्जन का रहस्य, जानें 5 खास बातें

दशहरा 2026: क्या आप भी खरीद रहे हैं नया वाहन? जान लें सबसे सटीक और अबूझ मुहूर्त

अगला लेख