Dharma Sangrah

Amalner: क्यों जाते हैं लोग अमलनेर के मंगलदेव मंदिर, क्या होता है मंगलवार को वहां?

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (12:24 IST)
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र में जलगांव के पास अमलनेर में स्थित श्री मंगल देव ग्रह का एक प्राचीन मंदिर है। यहां पर हर मंगलवार के दिन लाखों भक्तों मंगलदेव के दर्शन करने जाते हैं। आकिर ऐसा क्या है इस मंदिर में कि लागों श्रद्धालुओं की यहां भीड़ उमड़ती है। क्या खासियत है इस मंदिर की? आओ जानते हैं इस के बारे में।
ALSO READ: मंगल यदि जन्म कुंडली के प्रथम भाव में है तो क्या करें और जानिए भविष्य
सर्वजाति और वर्ग के लोग आते हैं हाजरी लगाने : कहते हैं कि इस मंदिर में मंगलवार को हर वर्ग और समाज के लोग आकर मंगल देव के समक्ष हाजरी लगाते हैं। खासकर मंगलिक दोष से पीड़ित लोग, राजनीतिज्ञ, किसान, ब्रोकर, पुलिस, सैनिक, सिविल इंजीनियर के साथ ही जिन लोगों को किसी भी प्रकार का कोई रोग है तो वे भी मंगलदेव के मंदिर में आकर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं।
मांगलिक दोष निवारण की शांति हेतु होता है अभिषेक : अमलनेर में श्री मंगल देवता के स्थान को प्राचीन और जागृत स्थान माना जाता है। यहां पर पंचमुखी हनुमानजी के साथ ही भू माता के साथ मंगलदेव विराजमान हैं।मंदिर से जुड़े भक्तों का मानना है कि यह धरती पुत्र मंगल देव का जन्म स्थान है। यहां पर मंगलवार को लाखों भक्त पूजा और दर्शन करने आते हैं। इसी के साथ यहां पर मंगल की शांति हेतु महाभिषेक किया जाता है। जो लोग मांगलिक हैं या जिनका विवाह नहीं हो रहा है उनके लिए यहां पर मंगल की सामूहिक और विशेष पूजा होती है। कहते हैं कि यहां पर मंगलवार को आकर की गई मंगल पूजा और अभिषेक से शर्तिया मंगल दोष से मुक्ति मिल जाती है और जातक सुखी वैवाहिक जीवन यापन करता है।
ALSO READ: मंगलवार की 10 रोचक बातें, राजनीति, पुलिस या आर्मी में जाना चाहते हैं तो यहां करें विशेष पूजा
मंगलदेव हैं इन लोगों के आराध्य देव : इसके अलावा यहां कि एक और खासियत यह है कि कृषि कार्य, राजनीति, पुलिस, सेना से जुड़े लोगों की भी यहां भीड़ उमड़ती है क्योंकि मंगल देव को युद्ध का देवता माना जाता है। कृषि कार्य भी मंगल से जुड़ा कार्य होने के कारण यहां काश्तकार यानी किसान लोग भी हाजरी लगाने आते हैं ताकि उनका कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। मंगलदेवता इन सभी के आराध्यदेव हैं, इसीलिए इन ये सभी लोग यहां इसलिए हाजरी लगाते हैं क्योंकि उनपर मंगलदेव की कृपा बनी रहे।
 
ऋण और रोग मुक्ति के देव : मंगल देव सेहत संबंधी समस्या भी दूर करते हैं इसीलिए भी यहां पर हजारों लोग रोग और ऋण मुक्ति के लिए भी आते हैं। कहते हैं कि हमारे शरीर में दौड़ता खून मंगल का ही प्रतीक है और यदि खून खराब होता है तो कई तरह के रोग उत्पन्न होते हैं। ऐसे में यहां पर मंगल देव की कृपा से रोग मुक्ति का आशीर्वाद पाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है श्रीराम राज्य महोत्सव? जानें इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

28 March Birthday: आपको 28 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

महावीर जयंती पर करें ये 5 कार्य, मिलेगा सुख और शांति का आशीर्वाद

Mahavir Swami Quotes: भगवान महावीर के 10 अनमोल विचार जो बदल देंगे आपका जीवन

वर्ष 2026 में कब है हनुमान जयंती?

अगला लेख